उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कश्मीर घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मथुरा के सांसद रह चुके हैं। यहां पर चांदी का बहुत बड़ा व्यापार होता है। रोज यहां पर शटर तोड़ करके चांदी लूट ली जाती थी। एक बार सामान गायब करके वहां पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा दिया गया। उन्हें व्यापारी को लेकर कप्तान का घेराव करना पड़ा था।
48 घंटे के अंदर होगी कार्रवाई
पहलगाम घटना पर साक्षी महाराज ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में बड़ी संख्या में पर्यटक जाते हैं। उन पर हमला करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि 48 घंटे के अंदर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोई नहीं बचेगा। पूरे देश में घटना की निंदा हो रही है। बीजेपी कार्यालय में पहलगाम में आतंकी हमले में जान गवाने वाले निर्दोष नागरिकों के लिए शोक सभा हुई। जिसमें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सांसद साक्षी महाराज, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शोक संवेदनाएं व्यक्ति की।
सांसद साक्षी महाराज ने कहा
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश की बागडोर नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में है। जो सिर्फ जवाब ही नहीं देता है हिसाब भी लेता है। राष्ट्र सर्वोपरि है और इस कठिन घड़ी में हम सभी को एकजुट रहना है। बीजेपी की सरकार हर कीमत में कश्मीर में शांति, सुरक्षा की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती रावत, आशीष बाजपेई, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, नवीन सिंह, विजय द्विवेदी, न्यौतनी चैयरमेन ओम प्रकाश कनौजिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे