उत्तर प्रदेश के उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि इटावा की घटना का उन्होंने काफी अध्ययन किया है। भागवत कथा पढ़ने गए आचार्य के पास दो आधार कार्ड मिले। एक में यादव, दूसरे में ब्राह्मण हैं। क्या आतंकवादी है? जो देश में छुप कर रह रहे हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि यादव लिख कर आप कथा पढ़िए। कौन रोक रहा है? मुझे किसने रोका है?
जाति की नहीं गुणों की पूजा होती है
एक बार फिर साक्षी महाराज ने राम और रावण युद्ध का उदाहरण दिया। बोले राम ने क्षत्रिय होकर रावण (ब्राह्मण) को मारा है। किसी ब्राह्मण ने राम का पुतला नहीं जलाया। क्योंकि सभी को पता है कि रावण गलत है। यहां पर गुणों की पूजा होती है जाती की नहीं।
भागवत कथा के पहले वक्ता निषाद जाति से
साक्षी महाराज ने कहा कि भागवत कथा के पहले वक्ता सुखदेव जी महाराज निषाद जाति से आते थे। आज तक किसी ब्राह्मण ने कहा कि यह मल्लाह (निषाद) जाति के लोगों ने लिखी है। व्यास मल्लाह के बेटे थे। जिन्होंने चार वेदों और पुराणों की रचना की। रामायण लिखने वाले वाल्मीकि दलित समाज से आते थे। सनातन धर्म बहुत बड़ा है। हम पृथ्वी पर रहने वाले को अपना मानते हैं। फिर यहां ब्राह्मण ठाकुर कहां से आ गया।
अखिलेश यादव जातिवाद का जहर घोल रहे
अखिलेश की समाजवादी पार्टी में केवल जातिवाद भरा है। जातिवाद का जहर घोलकर राजनीति करना चाहते हैं। बीजेपी में जातिवाद की राजनीति नहीं है। होता तो क्या मोहन यादव मुख्यमंत्री बनाए जाते?
राहुल राजनीति के पप्पू
साक्षी महाराज ने राहुल गांधी को राजनीति का पप्पू बताया। बोले कांग्रेस शासन के 65 साल और मोदी सरकार के 11 साल बराबर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सबसे ज्यादा सम्मान किया है और संविधान की रक्षा की है। कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं। ‘मीसा’ लगाने के समय संविधान कहां गया था? इनके दादा दादी देश के दुश्मन थे। जिन्होंने देश का बंटवारा कर दिया। देश का विभाजन, वक्फ बोर्ड, हिंदू मुस्लिम, कश्मीर की समस्या सब कांग्रेस की देन है और आज बीजेपी पर आरोप लगा रही है। बीजेपी सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है।