उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटक से कटक तक और कन्याकुमारी से श्रीनगर तक लगातार मेहनत कर रहे हैं। दूसरी तरफ राहुल गांधी हर साल छुट्टी पर चले जाते हैं।
चुनाव परिणाम बताया जनता किसके साथ
पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि चुनाव में सभी पार्टियों आपकी दम-खम लगाती हैं। चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष। चुनाव जब होंगे। परिणाम आ जाएगा। बैठक में बिजली, सड़क, पानी आदि पर चर्चा की गई। कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
राहुल गांधी पर बोले-
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अगर राहुल गांधी भ्रमित हो गए हैं तो इसका उत्तर देना उचित नहीं है। उन्हें कोई सीरियस लेता नहीं है। साक्षी महाराज विकास भवन में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए आए थे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, विधायक अनिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक दीपक भोकर मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद थे।