scriptउन्नाव में छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, चचेरे भाई का कबूलनामा दिखाया अश्लील वीडियो | Six year girl raped murdered: cousin confesses and shows porn video | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव में छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, चचेरे भाई का कबूलनामा दिखाया अश्लील वीडियो

उन्नाव में चचेरे भाई ने 6 साल की मासूम को वीडियो दिखाने के बाद दुष्कर्म किया और उसकी गला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने घटना क्रम की जानकारी दी।

उन्नावJun 28, 2025 / 07:33 am

Narendra Awasthi

उन्नाव रिश्ते को कलंकित करने की घटना सामने आई है। जब चचेरे भाई ने 6 साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। घटना के समय मासूम बच्ची नल से पानी लेने के लिए गई थी। लेकिन फिर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन की गई। कोई पता नहीं चला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। दूसरे दिन मासूम का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर नहर में मिला। शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। घटना क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी? 
यह भी पढ़ें

आईटीआई का विबर्म और टीथर ड्रोन: लगाया गया हाई विजिबिलिटी कैमरा, सेना के लिए उपयोगी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के एक गांव में मृतक मासूम का चचेरा भाई पटना के बाद से ही गायब हो गया था। जिसके पास मासूम वीडियो देखने के लिए अक्सर जाया करती थी। इस पर मासूम मृतक के बाबा ने पुलिस को शंका के आधार पर युवक के विषय में जानकारी दी। पुलिस ने मुठभेड़ में युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ में कबूल किया कि उसने दुष्कर्म के बाद मौसम की हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

घटनाक्रम इस प्रकार है

औरास थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने 27 जून को थाना में सूचना दी कि उसकी 6 वर्षीय पुत्री 26 जून की रात 8 बजे नल से पानी लेने के लिए गई थी। जो फिर वापस नहीं आई। नल घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) में मुकदमा दर्ज कर मासूम की खोज शुरू की। ‌ खोजबीन के दौरान बच्ची का शव घर से 200 मीटर दूर मैनी खेड़ा छोटी नहर की पुलिया के पास मिला। शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में रोष व्याप्त था।

डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी पहुंच गए। मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। डॉग घटनास्थल से गांव की ओर चला आया और एक झोपड़ी के पास से फिर लौट आया। जिससे इस बात की जानकारी हुई कि आरोपी गांव से ही है।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी?

क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि घटना मृत मासूम के बाबा ने बताया कि उसका चचेरा भाई गायब है। जिसके पास मासूम अक्सर मोबाइल देखने के लिए जाया करती थी। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चचेरे भाई की तरफ जांच की दिशा मोड़ दी।‌ देर रात जानकारी मिली कि आरोपी छोटी नहर की ढाल पर छिपा बैठा है।़ सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में गोली मारते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

दिखाया अश्लील वीडियो 

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या की है। आरोपी ने बताया कि बच्ची को जंगल में ले जाकर अश्लील वीडियो दिखाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची के विरोध करने पर गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। 

Hindi News / Unnao / उन्नाव में छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, चचेरे भाई का कबूलनामा दिखाया अश्लील वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो