scriptउन्नाव में मौसम का ट्रिपल अटैक, आकाशीय बिजली गिरने के साथ दिखा आंधी तूफान का प्रकोप, हुई बारिश | Unnao: Triple attack of weather, storm wreaks havoc along with lightning | Patrika News
यूपी न्यूज

उन्नाव में मौसम का ट्रिपल अटैक, आकाशीय बिजली गिरने के साथ दिखा आंधी तूफान का प्रकोप, हुई बारिश

Triple attack of weather उन्नाव में बीती रात बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी चमक रही थी। तेज हवाओं के बीच झमाझम बारिश भी हो रही थी। मौसम विभाग ने 9 मई के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। ‌

उन्नावMay 08, 2025 / 07:40 am

Narendra Awasthi

Triple attack of weather उन्नाव में बीती रात तेज हवाओं के साथ जमकर बादल गरजे। बिजली चमकने से लोगों की धड़कनें बढ़ गई। इस दौरान जमकर बारिश भी हुई।‌ मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण व दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 मई की दोपहर को बारिश का पूर्वानुमान है। तेज हवाएं भी चलेगी। उन्नाव से सटे कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। स्थानीय स्तर पर बारिश होने की भी संभावना है।
यह भी पढ़ें

भारत-पाकिस्तान युद्ध: आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए एडवाइजरी, सिविल डिफेंस सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार के दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 9 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। बारिश होने की भी जानकारी दी गई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 36 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

Hindi News / UP News / उन्नाव में मौसम का ट्रिपल अटैक, आकाशीय बिजली गिरने के साथ दिखा आंधी तूफान का प्रकोप, हुई बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो