उत्तर प्रदेश में यागी तूफान के असर के चलते तीन-चार दिन भीषण बारिश हुई. कई जगहों पर 30 से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं भी चलीं। यागी तूफान का असर अब धीरे-धीरे समाप्त हो चुका है। मानसूनी गतिविधियां भी सामान्य हो गई हैं। प्रदेश के आइसोलेटेड स्थान पर बारिश हो सकती है। प्रदेश के दक्षिणी जिलों जैसे ललितपुर, झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी सहित आस पास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
UP WEATHER LEATEST UPDATE: खेती के लिहाज से किसानों को भी एक बारिश का इंतजार है। किसानों की सबसे महत्वपूर्ण फसल धान को एक और बारिश मिल जाएगी तो सिंचाई का काम समाप्त हो जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यदि २५ सितंबर से बारिश शुरू हुई तो इसका सबसे ज्यादा लाभ किसानों को होगा। इसके अलावा गर्मी और उमस से भी छुटकारा मिल जाएगा।