scriptअंतरिक्ष से विदिशा तक, NASA की शान, एमपी की जान हैं Sunita Williams | Sunita Williams MP Ki Beti pushtaini ghar in India | Patrika News
विदिशा

अंतरिक्ष से विदिशा तक, NASA की शान, एमपी की जान हैं Sunita Williams

Sunita Williams MP Ki Beti: अंतरिक्ष में करीब नौ माह बिताने के बाद लौटीं भारतीय मूल की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का पुश्तैनी घर है एमपी में, जानें कैसे भारत से जुड़ी हैं उनकी जड़ें, क्यों कहलाती हैं MP की बेटी

विदिशाMar 24, 2025 / 10:31 am

Sanjana Kumar

Sunita Williams MP ki beti

Sunita Williams MP ki beti

Sunita Williams MP Ki Beti: अंतरिक्ष में करीब नौ माह बिताने के बाद लौटीं भारतीय मूल की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams MP ki Beti) मध्य प्रदेश से गहरा नाता है। उनके पूर्वज विदिशा के रहने वाले थे। पूर्वज 125 साल पहले वाराणसी, गुजरात फिर मुंबई पहुंचे। यहीं से सुनीता के पिता अमरीका चले गए। सुनीता का जन्म अमरीका में हुआ, लेकिन उनके दादा नर्मदाशंकर पांडेय का जन्म विदिशा में किले अंदर मोहल्ले में हुआ था। विदिशा के पूर्व सांसद प्रताप भानू शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया, आज भी धर्माधिकारी के आवास के पीछे सुनीता के पूर्वजों का मकान है।

मुंबई में सुनीता से मिलकर बताया था पूर्वजों का इतिहास

पूर्व सांसद प्रताप भानू शर्मा ने बताया, धर्माधिकारी गोविंद प्रसाद शास्त्री ने सुनीता विलियम्स के पूर्वजों के दस्तावेज उन्हें दिए थे। दस्तावेज के आधार पर पूर्व सांसद ने 2013 में मुंबई में सुनीता से मुलाकात की। बताया कि रामलीला सभा के दस्तावेज में उनके दादा नर्मदा शंकर पांडेय के विदिशा में जन्म के प्रमाण हैं। तब सुनीता ने विदिशा आने का वादा किया था। शर्मा ने बताया, विदिशा के लोगों में एक बार फिर सुनीता के पैतृक जमीन पर आने की आस जगी है। पूर्व सांसद जल्द उनसे मिलने का प्रयास करेंगे।
Sunita Williams MP ki Beti ka pushtaini ghar
Sunita Williams MP ki Beti ka pushtaini ghar


काशी से गुजरात और अमरीका तक का सफर

पूर्व सांसद शर्मा ने बताया, रामलीला सभा के दस्तावेज के मुताबिक सुनीता विलियम्स के दादा नर्मदाशंकर पाण्डेय पिता बृजलाल पाण्डेय के साथ करीब 125 साल पहले काशी गए थे। वहीं बीमारी से बृजलाल की मौत हो गई थी। तब काशी के संत 8 साल के नर्मदाशंकर को गुजरात के मेहसाणा ले गए। नर्मदाशंकर वहीं एक मंदिर में पुजारी हो गए। बाद में नौकरी करने मुंबई पहुंचे और वहीं बस गए। मुंबई में ही सुनीता के पिता दीपक पांड्या का जन्म हुआ। वे डॉक्टर बने और अमरीका में बस गए। अमरीका में ही सुनीता का जन्म हुआ।

मैं मूल रूप से विदिशा से- Sunita Williams

2007 में भी एक साक्षात्कार में सुनीता विलियम्स ने खुद कहा था कि ‘मैं मूल रूप से विदिशा से हूं। उनका ये कहना इस बात की पुष्टि करता है कि वे भारतीय जड़ों से गहरी जुड़ी हैं। उनके पूर्वजों का एमपी से गहरा जुड़ाव है।
Sunita Williams
सुनीता विलियम्स के साथ मुलाकात की फोटो दिखाते विदिशा से पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा

विदिशा में है सुनीता विलियम्स का पुश्तैनी मकान

अंतरिक्ष में करीब नौ माह बिताने के बाद लौटीं भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का मध्यप्रदेश से नाता रहा है। सुनीता के पूर्वज विदिशा के रहने वाले थे, जो 125 साल पहले वाराणसी, गुजरात और फिर मुंबई चले गए थे। यहीं से सुनीता के पिता अमरीका गए। सुनीता का जन्म अमरीका में हुआ, लेकिन उनके दादा नर्मदाशंकर पांडेय का जन्म विदिशा में किले में एक मोहल्ले में हुआ था। आज भी यहां सुनीता के पूर्वजों का घर है। पूर्व सांसद ने 2013 में मुंबई में सुनीता से मुलाकात की थी।

Hindi News / Vidisha / अंतरिक्ष से विदिशा तक, NASA की शान, एमपी की जान हैं Sunita Williams

ट्रेंडिंग वीडियो