कैसे डूबे सुंदालैंड के निचले मैदान?
सुंदालैंड, कभी दक्षिण पूर्व एशिया को एक विशाल उष्णकटिबंधीय मैदान के रूप में जोड़ता था। कई हज़ार साल पहले पिघलते ग्लेशियरों के कारण समुद्र का स्तर 120 मीटर से ज़्यादा बढ़ गया, जिससे सुंदालैंड के निचले मैदान डूब गए।
2011 में मिले थे अवशेष, अब हुई पुष्टि
सुराबाया के पास ये जीवाश्म और छिपा हुआ शहर 2011 में समुद्री रेत निकालने वाले खनिकों को मिले थे। उन्होंने, ये वैज्ञानिकों को सौंप दिए। वैज्ञानिकों ने अब इनकी उम्र और प्रजातियों की पुष्टि की है। यह पुरापाषाण विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। खोजकर्ता लीडेन विश्वविद्यालय के पुरातत्वविद् हेरोल्ड बर्गुइस ने कहा कि अवशेषों की अवधि इस क्षेत्र में मानव आबादी की महान विविधता और गतिशीलता दर्शाती है।
ऐसे पता लगाई जीवाश्मों की उम्र
इन जीवाश्मों की उम्र निर्धारित करना महत्वपूर्ण था। वैज्ञानिकों ने क्वाट्र्ज के दानों पर ऑप्टिकली स्टिमुलेटेड ल्यूमिनसेंस (ओएसएल) नामक टेक्नोलॉजी से पता लगाया कि तलछट आखिरी बार सूर्य के प्रकाश के संपर्क में कब आए थे। इससे पता चला कि घाटी की तलछट और जीवाश्म लगभग 1,62,000 से 1,19,000 साल पहले के हैं।