scriptबलूचिस्तान में बवाल, मानवाधिकार एक्टिविस्ट महरंग गिरफ्तार, सेना की गोलीबारी में 3 मरे | Balochistan unrest Baloch Activist Mehrang Arrested Amid Growing Unrest in Quetta | Patrika News
विदेश

बलूचिस्तान में बवाल, मानवाधिकार एक्टिविस्ट महरंग गिरफ्तार, सेना की गोलीबारी में 3 मरे

Balochistan unrest: बलूचिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर सेना की गोलीबारी में 3 लोग मारे गए, जबकि मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग को गिरफ्तार कर लिया गया। बलूच यकजेहती समिति ने गिरफ्तारी और हत्याओं के बारे में जानकारी दी है।

भारतMar 23, 2025 / 11:28 am

M I Zahir

Human rights activist Mehrang Baloch

Human rights activist Mehrang Baloch

Balochistan unrest:पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हालात दिन ब दिन खराब होते जा रहे हैं। इस काण क्वेटा में खौफ पसर गया ​है और बड़ी बगावत होने की आशंका है। बलूचिस्तान (Balochistan) में शनिवार को उस समय भारी बवाल के हालात पैदा हो गए,जब पाक सेना (military) और पुलिस ने क्वेटा में ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों’ पर गोलीबारी (shooting) शुरू कर दी। प्रमुख बलूच कार्यकर्ता महरंग बलूच ने कहा है कि इस गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए हैं और साथ ही 3 की मौत भी हो गई है। बाद में पुलिस ने महरंग को क्वेटा पुलिस और प्रशासन ने गिरफ्तार (arrest) कर लिया। उनकी गिरफ्तारी तब हुई ,जब वह बलूच समुदाय के खिलाफ अत्याचारों के खिलाफ धरना प्रदर्शन (protest) में भाग ले रही थीं। बलूच नेता अब कहां है, इसके बारे में अब तक कोई जानकारी प्रशासन की ओर नहीं दी गई है।

संबंधित खबरें

कई बलूच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी

बलूच यकजेहती समिति ने महरंग समेत उनके साथ कई बलूच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी है। समिति ने कहा है कि प्रदर्शन स्थल पर मारे गए युवकों के शव भी कब्जे में ले लिए हैं। इसके बाद समिति ने बलूच लोगों से सड़क पर उतरने की अपील की है।

Hindi News / World / बलूचिस्तान में बवाल, मानवाधिकार एक्टिविस्ट महरंग गिरफ्तार, सेना की गोलीबारी में 3 मरे

ट्रेंडिंग वीडियो