दोनों देशों में हो रहा जान-माल का नुकसान
◙ इस युद्ध की वजह से इज़रायल और ईरान, दोनों देशों में जान-माल का नुकसान हो रहा है। अब तक इस युद्ध की वजह से ईरान में 224 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ईरान की सेना के मुख्य कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक जैसे लोगों के साथ सामान्य लोग भी शामिल हैं। वहीं करीब 1481 लोग अब तक इज़रायली हमलों में घायल हुए हैं। घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।◙ दूसरी ओर ईरान के हमलों में अब तक इज़रायल के करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 390 लोग घायल हो गए हैं। इलाज के लिए घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसी तरह युद्ध जारी रहा, तो आने वाले समय में मृतकों और घायलों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
◙ इतना ही नहीं, युद्ध की वजह से अब तक ईरान में कुछ परमाणु ठिकाने, सैन्य ठिकाने और तेल डिपो तबाह हो गए हैं। वहीं इज़रायल में कुछ इमारतें तबाह हुई हैं।