मेदवेदेव की यह टिप्पणी कीव के लिए नाटो के समर्थन में नए सिरे से बढ़ोतरी के बाद आई है, जिसे मास्को बार-बार यूक्रेन संघर्ष में पश्चिमी दखल का नाम देता रहा है। साथ ही मेदवेदेव ने आगे कहा, मैं आपको याद दिला दू़ं कि हमारे राष्ट्रपति ने स्पष्ट रूप से कहा है कि रूस का नाटो से लड़ने या ‘यूरोप पर हमला’ करने का कोई इरादा नहीं है।
कालिनिनग्राद पर तुरंत कर सकते हैं कब्जाः नाटो कमांडर
यूरोप और अफ्रीका में अमरीकी थल सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल क्रिस्टोफर डोनह्यू ने रूसी आक्रमण की आशंकाओं के बीच कहा है कि नाटो रूस के कालिनिनग्राद क्षेत्र पर इतने जल्दी कब्जा कर सकता है, जितना कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। वे बुधवार को जर्मनी के विस्बाडेन में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। डोनह्यू ने नाटो क्षेत्र से घिरे रूस के कलिनिनग्राद इलाके का जिक्र करते हुए कहा, यह इलाके पूरी तरह हमारी जद में हैं।
यूक्रेन ने रूस पर दागे 143 ड्रोन
रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है बुधवार रात से लेकर गुरुवार दोपहर तक रूस ने कम से कम 143 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया तथा राजधानी मॉस्को क्षेत्र में कम से कम तीन ड्रोनों को रोका गया। मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि नवीनतम हमले में 11 रूसी क्षेत्रों तथा क्रीमिया पर ड्रोन गिराए गए। यूक्रेन का दावा है कि इन हमलों में क्रीमिया समेत रूस के सबसे बड़ी रसायन फैक्ट्री को नुकसान हुआ है।