बम को खिलौना समझकर खेलने लगा बच्चा, तभी हुआ धमाका
कामा जिले में एक बच्चा अपने भाई-बहन के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसे सड़क पर एक चीज़ दिखाई दी, जिसे उसने खिलौना समझकर उठा लिया और उससे खेलने लगा। बच्चे को नहीं पता था कि जिसे वह खिलौना समझ रहा था, वो असल में विस्फोटक (बम) है। अचानक से उसमें जोर का धमाका हो गया।
बच्चे की मौत, भाई-बहन घायल
इस धमाके में बच्चे की मौत हो गई है और उसके भाई-बहन घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
संदिग्ध चीज़ों को न छूने की दी गई है सलाह
अफगानिस्तान में लोगों को संदिग्ध चीज़ों को न छूने और इस बारे में पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई है। इस तरह की संदिग्ध चीज़ें ज़्यादातार विस्फोटक पदार्थ ही होते हैं, जो अफगानिस्तान की पूर्व सरकार, अमेरिकी सेना और तालिबान के बीच चली जंग के दौरान जगह-जगह फैल गए थे।