कजाकिस्तान में बैन हुआ बुर्का
कजाकिस्तान (Kazakhstan) में बुर्का पहनने पर बैन लग गया है। इतना ही नहीं, कजाकिस्तान में हिजाब और निकाब पर भी बैन लगा दिया गया है। ऐसा करने वाला कजाकिस्तान सेन्ट्रल एशिया का नवीनतम देश बन गया है। इस बैन के इटहट अब कजाकिस्तान में महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का नहीं पहन सकती।
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है बुर्का
तोकायेव ने यह भी कहा कि कजाकिस्तान में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है और इसी बात का ध्यान रखते हुए उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर बैन लगाया है।
पकड़े जाने पर देना होगा जुर्माना
कजाकिस्तान में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का, हिजाब और निकाक पहनने पर लगे बैन के बाद अब अगर कोई महिला इस कानून का उल्लंघन करती हुई पाई जाती है. तो उसे जुर्माना देना होगा। इस अहम कानून को कजाकिस्तान की संसद ने देश में बढ़ते धार्मिक कट्टरवाद और सुरक्षा चिंताओं के बीच लागू किया है।