scriptAgra Lucknow Expressway: आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ट्रक में घुसी चार की मौत कई घायल | Patrika News
आगरा

Agra Lucknow Expressway: आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ट्रक में घुसी चार की मौत कई घायल

Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में चार यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि करीब 12 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

आगराMar 01, 2025 / 10:28 am

Mahendra Tiwari

Agra Lucknow Expressway

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस

Agra Lucknow Expressway accident: यूपी के आगरा जिले में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डबल डेकर बस पीछे से ट्रक में घुस गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल होने की जानकारी है। हादसे के बाद घटनास्थल से चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करा दिया।
Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। जिस समय यह हादसा हुआ। उस समय यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। यात्रियों के मुताबिक एक तेज धमाका हुआ। उसके बाद चीख- पुकार मच गई। बस में सवार सभी यात्री बनारस से आगरा जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें

Gonda: चार एसडीएम और दो तहसीलदार के कार्यक्षेत्र में फेर बदल, इनको मिला अतिरिक्त प्रभार

तेज रफ्तार का एक बार फिर दिखा कहर

पुलिस के मुताबिक बस काफी तेज रफ्तार में थी। जिसके कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस आगे चल रहे ट्रक से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्से के पर परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद यात्रियों के समान सड़क पर बिखर गए।

Hindi News / Agra / Agra Lucknow Expressway: आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ट्रक में घुसी चार की मौत कई घायल

ट्रेंडिंग वीडियो