scriptससुरालवालों के उड़ गए होश… जब शादी के 7 दिन बाद नई-नवेली दुल्हनें घर से भागीं | The in-laws were shocked, the newly-wed brides ran away from home. The brides fled within seven days of marriage, the in-laws lodged a complaint at the police station. | Patrika News
आगरा

ससुरालवालों के उड़ गए होश… जब शादी के 7 दिन बाद नई-नवेली दुल्हनें घर से भागीं

आगरा के बाह और अछनेरा क्षेत्रों में शादी के सात दिन बाद ही दुल्हनों के अचानक गायब होने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पीड़ित ससुरालवालों ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

आगराJun 12, 2025 / 10:24 am

Aman Pandey

Agra news

आगरा में शादी के सिर्फ सात दिन में ही भागीं दुल्हनें।

पहला मामला बटेश्वर क्षेत्र का है, जहां 4 जून को एक युवक की शादी पिनाहट क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। युवक के मुताबिक, मंगलवार आधी रात तक वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में था। लेकिन देर रात जब युवक सोकर उठा, तो देखा कि उसकी पत्नी कमरे में नहीं थी। घर में तलाश करने पर पाया कि दरवाजा बाहर से बंद था, और महिला का कहीं पता नहीं था।

घर से गायब मिले ये सामान

युवक ने बताया कि दुल्हन ने घर में रखे 15,000 रुपये, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान समेट कर भाग गई। जाते समय उसने घर में बाहर से ताला लगा दी। जब पत्नी के मायके फोन किया, तो वहां से बताया गया कि लड़की वहां भी नहीं आई है। इस पर युवक ने रिश्तेदारी में भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। युवक ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से इस मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने आरोपी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है और जांच का भरोसा दिया है।

मायके जाने के बाद नहीं लौटी दुल्हन

दूसरा मामला थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव फतेहपुरा का है। पीड़ित दूल्हे ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उसकी शादी दो जून 2025 को पूर्वी दिल्ली क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया। आठ जून को सुबह तीन बजे वह मायके जाने की बात कहकर घर से चली गई। तब से वह नहीं लौटी है।
यह भी पढ़ें

शादी के तीन महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, अनबन बाद मायके चली गई थी पत्नी

दूल्हे के अनुसार पत्नी के शादी से पहले प्रेम संबंध हैं। ससुराल पक्ष ने उसको धोखा दिया है। पीड़ित ने बताया कि शादी के नाम पर ससुराल पक्ष ने 50 हजार रुपये नकद और कोर्ट मैरिज कराने के लिए एक लाख रुपए मांग की थी। उससे धोखाधड़ी की। उत्पीड़न किया गया। इंस्पेक्टर अछनेरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

Hindi News / Agra / ससुरालवालों के उड़ गए होश… जब शादी के 7 दिन बाद नई-नवेली दुल्हनें घर से भागीं

ट्रेंडिंग वीडियो