scriptशादी के तीन महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, अनबन बाद मायके चली गई थी पत्नी | A young man committed suicide three months after his marriage. | Patrika News
आगरा

शादी के तीन महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, अनबन बाद मायके चली गई थी पत्नी

उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी के तीन महीने बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक विवाद और पत्नी के मायके चले जाने से युवक तनाव में था।

आगराJun 12, 2025 / 09:52 am

Aman Pandey

Agra News

आगरा में शादी के तीन महीने बाद युवक ने फांसी लगा ली। प्रतिकात्मक फोटो

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव सहाई में बुधवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान सोनू (26) पुत्र दीवान सिंह के रूप में हुई है। युवक की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद ही होने लगा था विवाद

जानकारी के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही सोनू और उसकी पत्नी के बीच रिश्ते में खटास आ गई थी। विवाद की वजह से कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके, गांव दिगरोता (कागारौल) चली गई थी।

पंखे से लटका मिला पति का शव

बुधवार की सुबह करीब पांच बजे सोनू का शव उसके घर में पंखे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुकथला चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: इस प्यार को क्या नाम दूं… पांच बच्चों की मां को पड़ोसी से हुआ प्यार, प्रेमी संग भागी

आसपास के लोगों के मुताबिक, हाल ही में पत्नी से हुए विवाद के कारण वह मानसिक तनाव में था। इस तनाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Hindi News / Agra / शादी के तीन महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, अनबन बाद मायके चली गई थी पत्नी

ट्रेंडिंग वीडियो