scriptनिगम ने दो संपत्तियां सीज की, राशि जमा कराने के बाद खोलीं | nagar nigam | Patrika News
अजमेर

निगम ने दो संपत्तियां सीज की, राशि जमा कराने के बाद खोलीं

बकायादारों ने निगम में बकाया कर राशि जमा कराई करीब 18 लाख रुपए की राजस्व आय अर्जित अजमेर. नगर निगम की ओर से नगरीय विकास कर वसूली की कार्रवाई में सख्ती गुरूवार से शुरू कर दी। लेन्सकार्ट शोरूम, शगुन डायग्नोस्टिक सेन्टर के प्रथम मंजिल पर संचालित जिम को सीज किया गया। बकायादारों ने निगम पहुंच कर […]

अजमेरMar 07, 2025 / 12:04 am

Dilip

nagar nigam

nagar nigam

बकायादारों ने निगम में बकाया कर राशि जमा कराई

करीब 18 लाख रुपए की राजस्व आय अर्जित

अजमेर. नगर निगम की ओर से नगरीय विकास कर वसूली की कार्रवाई में सख्ती गुरूवार से शुरू कर दी। लेन्सकार्ट शोरूम, शगुन डायग्नोस्टिक सेन्टर के प्रथम मंजिल पर संचालित जिम को सीज किया गया। बकायादारों ने निगम पहुंच कर बकाया कर राशि जमा कराने पर शाम को सीज की गई संपत्ति मुक्त कर दी गईं।निगम के राजस्व अधिकारी नीलू गुर्जर ने बताया कि निगम प्रशासन 300 वर्गगज से अधिक आवासीय एवं 100 वर्गगज से अधिक में निर्मित व्यावसायिक संपत्ति के 313 सम्पत्ति धारकों को नोटिस जारी कर चुकी हैं इसमें से 16 सम्पत्ति धारकों को सीज योग्य मानते हुए गुरूवार से कार्रवाई शुरू की। इससे पहले शेष 16 संपत्ति धारकों ने गुरुवार को निगम पहुंच कर बकाया कर राशि जमा कराई।
इन संपत्ति मालिकों ने जमा कराई राशिवीना कोहली 77 हजार 622, अतुल जैन राज गार्डन 99 हजार 508, गुलाब पैलेस 2 लाख 71 हजार 615, विजय गोयल महेन्द्रा ट्रैक्टर परबतपुरा 1 लाख 37 हजार 778, चिरंजीलाल जैन टीकम गंज 1 लाख 25 हजार 524, गोआ कार पार्किंग 1 लाख 46 हजार 117, मोहनलाल कीमतराय 61883, गुणमाला जैन 1 लाख 46 हजार 203,नागपाल पेट्रोल पंप 1 लाख 53 हजार 750, सिंहल टेंट हाउस 60042, जैकी सिरनानी सिंड्रेला टयूरम 1 लाख 81 हजार 401, जेठालाल का ढाबा 60 हजार 73 रुपए, कमला देवी जांगिड़ 50019 रुपए बकाया कर वसूला। कुल करीब 18 लाख रुपए की कर राशि जमा कराई।————————————————-
संपत्तियों पर प्रस्तावित थी कार्रवाई, अधिकांश ने जमा कराया करवीना कोहली मार्टिण्डल ब्रिज, राज गार्डन, गुलाब पैलेस, विजय गोयल महिन्द्रा ट्रेक्टर शोरूम, चिरंजीलाल जैन टीकम गंज, गोआ कार पार्किंग, मोहनलाल कीमत राय लाल कोठी, गुनमाला जैन कैसरगंज, नागपाल पेट्रोल पम्प, सिंहल टेन्ट हाऊस, सिण्ड्रेला टूर एण्ड ट्रेवल, जेठालाल का ढाबा दीया लालवानी एवं देव बहादुर रेस्टोरेन्ट महाराणा प्रताप नगर जलसा गार्डन, चन्द्रकान्ता रामजीलाल सुनील ट्रेडर्स माकडवाली, बाबूलाल कार बाजार हैं।

Hindi News / Ajmer / निगम ने दो संपत्तियां सीज की, राशि जमा कराने के बाद खोलीं

ट्रेंडिंग वीडियो