स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया उद्घाटन इससे पूर्व मेले का उद्घाटन नगरीय विकास एवं आवास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, विधायक अनिता भदेल देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, महापौर ब्रजलता हाडा, उपमहापौर नीरज जैन, संभागीय आयुक्त महेश शर्मा, जिला कलक्टर लोकबंधु, निगम आयुक्त देशलदान , उपायुक्त कीर्ति कुमावत, पार्षद के.के. त्रिपाठी, सुभाष जाटव, राजू साहू, बीना टांक, रूबी जैन, अनीता चौरसिया, बनवारीलाल शर्मा, राधिका गुर्जर, पृथ्वी सिंह, महेंद्र राव, रणजीत सिंह नरूका विशिष्ट अतिथि रहे।
बच्चों ने लिया स्टॉल का आनंद, ऊंट व बग्गी की सवारी की बच्चों के लिए निःशुल्क खाद्य साम्रगी कूपन से गुडिया के बाल, पॉपकोर्न, आइस्क्रीम, गुब्बारे, बलून शूटिंग आदि मनोरंजक गतिविधियों का आनंद कराया। निशुल्क ऊंट गाड़ी व बग्गी की सवारी की। दीपदान व आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम में देर शाम तक चौपाटी पर रौनक रही।
राजस्थानी कला की अमिट छाप छोड़ी महापौर ब्रजलता हाड़ा ने बताया कि पृथ्वीराज चौहान की जीवनी पर मंचन राणा सांगा, शम्भाजी सहित अन्य झांकियां महापुरुषों की शौर्य गाथाओं को बयां कर रहे थे। युवा पीढ़ी भी इससे रूबरू हुई। राजस्थान दिवस पर म्हारों राजस्थान-प्यारों राजस्थान की थीम पर झांकी, कालबेलियां नृत्य, कठपुतली नृत्य एवं वन नेशन वन इलेक्शन एवं स्वच्छता सर्वेक्षण का सेंडआर्ट को शहरवासियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन वर्तिका शर्मा व दिलीप पारीक ने किया।