Crime News: उत्तर प्रदेश बुलंदशहर के जसनवादी खुर्द गांव का रहने अमित कुमार पीएसी के 38वीं बटालियन में पिछले डेढ़ वर्षो से अलीगढ़ में तैनात था। वह छुट्टी लेकर घर के लिए निकला था। लेकिन घर नहीं पहुंचा। बीते करीब 10 दिनों से जवान लापता चल रहा था।
परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
अलीगढ़ जिले में तैनात सिपाही अमित कुमार छुट्टी लेने के बाद घर के लिए निकला था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। पिछले 10 दिनों से गायब चल रहा था। जवान की तलाश गुमशुदगी दर्ज होने के बाद बन्ना देवी थाने की पुलिस और परिजन कर रहे थे। बुधवार को उसका शव बरामद होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
18 फरवरी से चल रहा था गायब 26 फरवरी की शाम पीएसी जवान का मिला शव
अलीगढ़ के 38वीं बटालियन में तैनात सिपाही अमित कुमार 18 फरवरी की रात से गायब चल रहा था। आरक्षी के गायब होने पर उसके परिवार के लोगों ने 19 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस लगातार उसे ढूंढ़ रही थी।
जब आरक्षी का पता नहीं चला तो 24 फरवरी को पुलिस ने गुमशुदगी को मुकदमें में बदलकर मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद 26 फरवरी की शाम को जवान का शव नाले में पड़ा हुआ मिला है।
3 दिन की छुट्टी लेकर गया था जवान सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखे उसके साथ
अलीगढ़ पुलिस के मुताबिक मृतक अमित बीते दिनों ऑफिस से 3 दिन की छुट्टी लेकर निकाला था। वह आगरा गया था। वहां से उसे बुलंदशहर जाना था। लेकिन वह अलीगढ़ में ही रुक गया था। सीसीटीवी फुटेज में सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति आरक्षी का बैग लेकर जा रहा है और फिर उसे एक जगह पर लिटा दिया था इसके बाद उसका पता नहीं चल सका। शव मिलने के बाद एक ओर परिवार के लोगों ने आरक्षी की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस भी मौत का कारण हत्या ही मान रही है। दो आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश
अलीगढ़ सीओ राजीव द्विवेदी ने मीडिया को दिए गए बयान में कहां कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिससे मौत के कारण स्पष्ट हो सके। वहीं दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। और जल्दी ही सारे मामले का खुलासा किया जाएगा।