scriptCG Election 2025: भाजपा-कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, दोनों पार्टियों के जनता से किए गए ये हैं टॉप-10 वादे | CG Election 2025: BJP-Congress top 10 promises | Patrika News
अंबिकापुर

CG Election 2025: भाजपा-कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, दोनों पार्टियों के जनता से किए गए ये हैं टॉप-10 वादे

CG Election 2025: भाजपा ने घोषणा पत्र को नाम दिया है वचन पत्र, जबकि कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र, दोनों ही पार्टियों ने जनता को अपने-अपने पक्ष में करने की हैं कई घोषणाएं

अंबिकापुरFeb 05, 2025 / 07:33 pm

rampravesh vishwakarma

CG Election 2025: भाजपा-कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, दोनों पार्टियों के जनता से किए गए ये हैं टॉप-10 वादे

BJP manifesto

अंबिकापुर. नगर निगम चुनाव (CG Election 2025) को लेकर भाजपा व कांग्रेस ने अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भाजपा कार्यालय स्थित संकल्प भवन में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अंबिकापुर नगर निगम के लिए घोषणा पत्र जारी कर इसे वचन पत्र बताया। वहीं राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की उपस्थिति में प्रदेश स्तर का घोषणा पत्र जारी किया गया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर का भी एक घोषणा पत्र पार्टी की ओर से जारी किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

CG Election 2025: भाजपा-कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, दोनों पार्टियों के जनता से किए गए ये हैं टॉप-10 वादे
Congress manifesto
नगर निगम चुनाव (CG Election 2025) के लिए मात्र 6 दिन शेष है। इस बार भी भाजपा व कांग्रेस में सीधी टक्कर है। वहीं चुनाव से पूर्व दोनों पार्टियों ने बुधवार को अपने-अपने घोषणा पत्र जारी किए। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने शहर के विकास के लिए 31 बिन्दूओं का घोषणा पत्र जारी किया है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निगम में 10 साल कांग्रेस की सरकार (CG Election 2025) रही है, पर विकास के कुछ काम नहीं हुए हैं। जो भी कार्य शहर में दिख रहे हैं वह भाजपा शासन काल के हैं। कांग्रेस शासन काल में केवल भ्रष्टाचार हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर निगम में हमारी सरकार आती है तो अमृत जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टचार की जांच कराई जाएगी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, संभागीय संगठन प्रभारी राजा पांडेय, नगर निगम चुनाव संयोजक अखिलेश सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर,
पूर्व सांसद कमलभान सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी, जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास तथा जिला सह संवाद प्रमुख रुपेश दुबे उपस्थित थे।
वहीं कांग्रेस (CG Election 2025) के घोषणा पत्र जारी करने के दौरान टीएस सिंहदेव के अलावा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, बालकृष्ण पाठक, जेपी श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

CG politics: Video: टीएस के नेतृत्व में आगामी विस चुनाव लडऩे के महंत के बयान पर मंत्री नेताम ने कसा तंज, कहा- ये रणछोड़ दास हैं…

CG Election 2025: दोनों पार्टियों की टॉप-10 घोषणाएं

CG Election 2025: भाजपा
1. रूके हुए प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना को और वर्तमान में स्वीकृत हुए घरों को तेजी से पूरा करेंगे।
  1. नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएंगे, साथ हम सभी पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाएंगे।
  2. शहर में प्रवेश करने वाले सभी मुख्य मार्ग बनारस रोड, मनेन्द्रगढ़ रोड, बिलासपुर रोड, रामानुजगंज रोड, रायगढ़ रोड को फोरलेन से जोड़ा जाएगा।
  3. शहर में बढ़ते आवागमन को ध्यान में रखते हुए नवीन रिंग रोड का निर्माण होगा।
  4. अंबिकापुर को प्रदेश का स्पोट्र्स कैपिटल बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के नवीन स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
  5. नालियों के गंदे पानी से मुक्ति हेतु वाटर ट्रीटमेंट प्लान्ट (CG Election 2025) की स्थापना की जाएगी।
  6. डिजिटल अंबिकापुर बनाने के लिए शहर के प्रमुख स्थलों पर फ्री वाई-फाई सेवा शुरु की जाएगी।
  7. अंबिकापुर शहर को केन्द्र सरकार की मदद से स्मार्ट सिटी में परिवर्तित किया जाएगा।
  8. जल संकटग्रस्त क्षेत्र में शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए 20 लाख लीटर क्षमता की 2 टंकियों का निर्माण किया जाएगा।
  9. चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर स्मार्ट शौचालय का निर्माण किया जायेगा, महिलाओं के लिए पृथक पिंक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
CG Election 2025: कांग्रेस
1. तलाबों का संरक्षण व सौन्दर्यीकरण की विषेश पहल की जाएगी।
2. घाटों एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाए जाएंगे।
3. शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था। स्कूलों एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकीन।
4. महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सीसी कैमरा लगाने की व्यवस्था।
5. सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था।
6. श्रद्धांजलि राशि योजना के तहत बीपीएल कार्डधारियों को 2000 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए किया जाएगा।
7. निगमों (CG Election 2025) के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
8. सम्पत्ति कर, समेकित कर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।
9. आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है वहां सुविधा दी जाएगी।
10. मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।

Hindi News / Ambikapur / CG Election 2025: भाजपा-कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, दोनों पार्टियों के जनता से किए गए ये हैं टॉप-10 वादे

ट्रेंडिंग वीडियो