![CG road accident](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/07/Accidental-dumper.jpg?resize=1024,683)
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी के जगन्नाथपुर निवासी आशीष पैकरा 32 वर्ष समाजसेवी गंगाराम पैंकरा व लखनपुर जनपद अध्यक्ष मोनिका सिंह का पुत्र था। वह टेंट का व्यवसाय करता था। बुधवार की रात वह गांव के ही साथी सेवक राम 30 वर्ष के साथ अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 डीक्यू 6727 से उदयपुर की ओर जा रहा था। रात करीब 9 बजे अंबिकापुर-उदयपुर मार्ग पर अलकापुरी पेट्रोल पंप के पास उन्होंने एक वाहन को ओवरटेक किया ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर क्रमांक सीजी 15 डीपी 2499 से उनके आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत (CG road accident) हो गई।
![CG road accident](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/07/Accident-death1.jpg?resize=1024,576)
पुलिस ने डंपर किया जब्त
हादसे (CG road accident) की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों ंका शव बरामद कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। रात में दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने उनके परिजन को सूचित किया।![CG road accident](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/07/Accident-death.jpg?resize=1024,576)