यह भी पढ़ें:
CG Crime News: मानव तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, दो बच्चियां बरामद.. जानकारी के अनुसार संजय तिर्की कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के नर्मदापुर का रहने वाला है। कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति उसे अधिक मजदूरी दिलाने का
झांसा देकर कर्नाटक ले गया था और वहां उसे बोरवेल गाड़ी में काम करने के लिए लगा दिया था। वहां बोरवेल संचालक द्वारा उसे मजदूरी नहीं दी जाती थी और बंधक बनाकर काम कराया जाता था।
इसी बीच संजय किसी तरह वहां से भाग कर ट्रेन के माध्यम से कटनी पहुंचा। इसके बाद वह 6 दिन 6 रात पैदल चलकर ग्राम बनेया पहुंचा। ग्राम बनेया निवासी सुशील कुजूर उसे अपने साथ लेकर सीतापुर थाना पहुंचा और पुलिस को सौंप दिया। लगातार पैदल चलने के कारण उसकी तबियत खराब हो गई थी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए
अस्पताल में भर्ती कराया है। वापस लौटे मजदूर का कहना है कि उसे 2 लाख में एजेंट द्वारा बेच दिया गया था।
सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने कहा बनेया गांव का एक ग्रामीण है जो संजय को लेकर थाना आया था। मजदूर संजय मैनपाट थाना क्षेत्र का है। वहां से कोई व्यक्ति उसे काम कराने के लिए कर्नाटक लेकर गया था। वहां वह काम कर रहा था पर उसे मजदूरी नहीं दी जा रही थी। वहां से वह भागकर पहुंचा है। मामले की जांच की जा रही है।