सरगुजा पुलिस के तिरंगा यात्रा रैली (Tiranga Yatra) से पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। सरगुजा पुलिस के जवानों ने अपने हाथों में तिरंगा लिए देश के सुरवीर सैनिकों को उनके अदम्य साहस एवं पराक्रम के लिए सम्मान प्रकट किया गया।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में 26 टूरिस्टों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भारतीय सेना (Tiranga Yatra) ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक किया था। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें: ACB-EOW raid: Video: अंबिकापुर में 2 कारोबारी भाइयों के घर ACB और EOW का छापा, डीएमएफ घोटाले में है नाम Tiranga Yatra: 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए
भारतीय सेना (Tiranga Yatra) द्वारा की गई कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे। इसमें मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य भी शामिल थे। 4 दिन तक चली सैन्य कार्रवाई के बाद दोनों देशों ने सीजफायर कर दिया था।