scriptBudh Asta 17 March: बुध अस्त से 16 दिन मीन राशि वालों की तर्क शक्ति पर भावना रहेगी हावी, जानें क्या हो सकता है नुकसान | Budh Asta 17 March 2025 In Meen 16 days Mercury set budh gochar domination of emotions on Pisces | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Budh Asta 17 March: बुध अस्त से 16 दिन मीन राशि वालों की तर्क शक्ति पर भावना रहेगी हावी, जानें क्या हो सकता है नुकसान

Budh Asta March 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध 17 मार्च को शाम 7.31 बजे मीन राशि में अस्त होकर सभी राशियों पर शुभ अशुभ फल देंगे। यहां आइये जानते हैं मीन राशि के लोगों पर क्या असर पड़ेगा।

भारतMar 17, 2025 / 03:46 pm

Pravin Pandey

Budh Asta 17 March 2025 In Meen

Budh Asta 17 March 2025 In Meen: बुध अस्त 17 मार्च 2025

Budh Asta March 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन बुध ग्रह की नीच राशि है। इस राशि में आकर बुध लोगों की भावनाओं को रचनात्मक तरीके से दूसरों के सामने रखने में मददगार बनते हैं। नए आइडिया लाते हैं, बिना कहे ही दूसरों की भावना समझ लेते हैं।

संबंधित खबरें


बातचीत का तरीका मधुर, कल्पनाशील बनाते हैं। लेकिन जब बुध सूर्य के करीब पहुंच जाते हैं यानी 08 डिग्री के भीतर पहुंच जाते हैं तो अपना प्रभाव खो देते हैं। इस स्थिति को ही बुध अस्त होना कहते हैं। इस समय मीन राशि वालों के फैसले पर भावुकता बढ़ सकती है। बुध 2 अप्रैल बुधवार को सुबह 5.28 बजे उदित होंगे यानी इससे पहले 16 दिन अस्त रहेंगे। आइये जानते हैं मीन राशि वालों पर क्या असर पड़ेगा।


तर्क पर हावी होंगी भावनाएं (Budh Asta Effect)

मीन राशि में बुध के अस्त होने से मीन राशि के जातक जो भी बोलते हैं, सोचते हैं उस पर भावनाएं हावी हो सकती हैं। इसमें तर्क की कमी रह सकती है। इस समय मीन राशि वालों को आर्गेनाइजेशन, योजना बनाना या किसी काम पर ध्यान केंद्रित करना जैसे प्रैक्टिकल सोच से जुड़े काम कठिन हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Kanya Rashifal, 18 March 2025 : आज का दिन भाग्यशाली, बड़ी धनराशि मिलने की संभावना


महत्वपूर्ण जानकारी भूल सकते हैं (Budh Asta Effect On Meen Rashi)

बुध अस्त होने से मीन राशि के लोग महत्वपूर्ण जानकारी को भूल सकते हैं या फिर अपने जरूरी कामों को करने के बजाय दिन में बिना आधार की योजनाएं बनाएंगे।


भ्रम में फंस सकते हैं

बुध के मीन राशि में होने पर जातकों का झुकाव गूढ़ विज्ञान या ज्योतिष में होता है। इनकी सोच दार्शनिक हो सकती है और ऐसे में इन लोगों को अचेत मन, स्वप्न या अध्यात्म से जुड़ी मान्यताओं आदि के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है।

बुध मीन राशि में अस्त होने से आपके भीतर आत्म-संदेह या भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा, आपको सच को गहराई से समझने या फिर स्वयं को गुमराह होने से बचाने में समस्या का अनुभव हो सकता है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Budh Asta 17 March: बुध अस्त से 16 दिन मीन राशि वालों की तर्क शक्ति पर भावना रहेगी हावी, जानें क्या हो सकता है नुकसान

ट्रेंडिंग वीडियो