गुरु की ऊर्जा हमें जीवन का सही उद्देश्य समझने, नए अनुभवों की ओर बढ़ने और आत्मिक रूप से विकसित होने के लिए प्रेरित करती है। बृहस्पति ग्रह इंसान को उच्च शिक्षा, समझदारी और आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाने में मददगार बनता है। इस साल गुरु 14 मई को रात 11.20 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
गुरु गोचर 2025 का मेष राशि पर प्रभाव (Guru Gochar 2025 Effect On Mesh)
बृहस्पति गोचर 2025 से मेष राशि वालों की बातचीत की क्षमता में सुधार होगा और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापार से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं और व्यापार की नई संभावनाएं बन सकती हैं।उपाय: गुरु गोचर 2025 की अवधि में गुरुवार के दिन पीले कपड़ों का दान करें।
गुरु गोचर 2025 का वृषभ राशि पर प्रभाव (Guru Gochar 2025 Effect On Vrishabh)
गुरु गोचर 2025 वृषभ राशि वालों को अचानक धन लाभ करा सकता है।उपाय: गुरुवार के दिन गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें और प्रार्थना करें।
गुरु गोचर 2025 का मिथुन राशि पर प्रभाव (Guru Gochar 2025 Effect On Mithun)
गुरु गोचर 2025 मिथुन राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने और नई पहचान बनाने के अवसर दिलाएगा।उपाय: गुरुवार के दिन पीली दाल (मूंग दाल) का दान करें। ये भी पढ़ेंः घर बनवाने या किराये पर लेने जा रहे हैं तो जरा ठहरें, सुखी जीवन के लिए ज्योतिषी के 5 जवाब से जानें क्या हो रसोईघर की दिशा
गुरु गोचर 2025 का कर्क राशि पर प्रभाव (Guru Gochar 2025 Effect On Kark)
गुरु गोचर 2025 कर्क राशि वालों को आध्यात्मिक उन्नति और विदेश से जुड़े अवसर दिला सकता है। यह समय कर्क राशि वालों के लिए आत्मविकास और नए संबंध बनाने के लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि, सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।उपाय: गुरुवार को गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
गुरु गोचर 2025 का सिंह राशि पर प्रभाव (Guru Gochar 2025 Effect On Singh)
गुरु गोचर 2025 सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ के नए अवसर दिला सकता है और भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेना और खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाना भी आपकी लाइफ में होगा।
गुरु गोचर 2025 का कन्या राशि पर प्रभाव (Guru Gochar 2025 Effect On Kanya Rashi)
गुरु राशि परिवर्तन 2025 से कन्या राशि वालों को नई ऊंचाई छूने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन, सैलरी में बढ़ोतरी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम के मौके भी मिलेंगे। इस समय कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आमदनी बढ़ेगी।उपाय: पीला पुखराज धारण करें।
गुरु गोचर 2025 का तुला राशि पर प्रभाव (Guru Gochar 2025 Effect On Tula Rashi)
बृहस्पति राशि परिवर्तन 2025 तुला राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां दिला सकता है, तुला राशि वाले विशेष रूप से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करेंगे।उपाय: रोजाना केसर का तिलक माथे या आज्ञा चक्र पर लगाएं।
वृश्चिक राशि पर गुरु गोचर 2025 का प्रभाव (Guru Gochar 2025 Effect On Vrishchik Rashi)
बृहस्पति राशि परिवर्तन 2025 वृश्चिक राशि वालों के लिए भी शुभ फलदायक है। इस समय वृश्चिक राशि वालों को विरासत, संयुक्त निवेश या साझेदारी से आर्थिक लाभ होगा। यह समय फाइनेंशियल प्लानिंग और निवेश के लिए अनुकूल है।उपाय: गुरुवार के दिन 108 बार “ॐ” का जाप करें। ये भी पढ़ेंः सूर्य मेष राशि में करेंगे गोचर, इन 7 राशियों से रूठ जाएगा भाग्य
धनु राशि पर गुरु गोचर 2025 का प्रभाव (Guru Gochar 2025 Effect On Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों को गुरु गोचर 2025 व्यापार और साझेदारी से जुड़े काम में आर्थिक लाभ दिलाएगा। यह समय आपके लिए संयुक्त निवेश और साझेदारी के लिए शुभ है।उपाय: गुरुवार को नहाने के पानी में हल्दी की एक चुटकी मिलाकर स्नान करें।
मकर राशि पर गुरु गोचर 2025 का प्रभाव (Guru Gochar 2025 Effect On Makar Rashi)
बृहस्पति राशि परिवर्तन 2025 कार्यस्थल पर सहकर्मियों और साथियों के साथ संबंध बेहतर बनाने में मददगार बनेगा, जिससे काम करने का माहौल अधिक बेहतर बनेगा।उपाय: गुरुवार के दिन 108 बार “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सह गुरुवे नमः” मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि पर गुरु राशि परिवर्तन 2025 का प्रभाव (Guru Gochar 2025 Effect On Kumbh Rashi)
कुंभ राशि पर गुरु राशि परिवर्तन 2025 कुंभ राशि वालों के पांचवे भाव को प्रभावित करेगा, जो रचनात्मकता, प्रेम, संतान और सट्टा निवेश से जुड़ा होता है।मीन राशि पर गुरु राशि परिवर्तन 2025 का प्रभाव (Guru Gochar 2025 Effect On Meen Rashi)
गुरु राशि परिवर्तन 2025 मीन राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़े काम और घरेलू व्यवसायों से करियर के नए अवसर दिलाएगा।उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ को हल्दी मिले जल से सींचें।