जानिए सूर्य के शुभ और अशुभ प्रभाव
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार सूर्य के शुभ प्रभाव से जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनते हैं और लीडरशिप का भी मौका मिलता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है। इसके प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ता है। पिता, अधिकारी और शासकीय मामलों में सफलता भी सूर्य के शुभ प्रभाव से मिलती है।देश-दुनिया में बड़े बदलाव
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि 15 मई से 14 जून तक दुनिया भर में प्राकृतिक आपदा अधिक रहेगी। भारत में भी हिंसा हो सकती है। दुनिया भर में धार्मिक आस्था के कारण लोग सड़क पर होंगे।मोदी सरकार में मंत्रिमंडल में कई चौंकाने वाले नाम होंगे और जून जुलाई का समय थोड़ा कठिन रहेगा स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मोदी की यात्रा में थोड़ा बदलाव होगा। मोदी की सभी जगह प्रशंसा और प्रसिद्धि होगी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनेगी। विदेशों में राजनीतिक उठापटक सत्ता परिवर्तन इत्यादि होने की संभावना है।
मुंबई में भारी बारिश की संभावना
इस साल मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना अधिक रहेगी। प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना होने की आशंका है।
सूर्य गोचर का व्यापार पर प्रभाव
रियल स्टेट के कारोबार में वृद्धि होगी। भारतीय बाजारों में अचानक तेजी आएगी और व्यापार बढ़ेगा। अचानक किसी वस्तु के दाम बढ़ेंगे और बाजार से वह वस्तु गायब होगी। होटल रेस्टोरेंट वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय होगा। सांस्कृतिक रूप से कोई कोई विवाद या उथल पुथल होने की संभावना है।सूर्य राशि परिवर्तन का उपाय
1.ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि भगवान श्री विष्णु की उपासना करें। 2. बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं। रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें।सूर्य की किरणें बैक्टीरिया से बनाती हैं निरोगी
ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार सेहत के नजरिये से सूर्य को जल चढ़ाना सेहत के लिए भी फायदेमंद है। उगते हुए सूर्य को चल चढ़ाने से शरीर को विटामिन डी की भरपूर मात्रा में मिलता है। सूर्य की किरणें शरीर में मौजूद बैक्टीरिया को दूर कर निरोगी बनाने का काम करती हैं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है।इंसान का शरीर पंच तत्वों से बना होता है, इनमें एक तत्व अग्नि भी है। सूर्य को अग्नि का कारक माना गया है। इसलिए सुबह सूर्य को जल चढ़ाने से उसकी किरणें पूरे शरीर पर पड़ती हैं।
इससे हार्ट, स्कीन, आंखें, लिवर और दिमाग जैसे सभी अंग सक्रिय हो जाते हैं। शरीर के ऊर्जा चक्र को सक्रिय करने में मददगार ज्योतिष ग्रंथों में भी सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है। इसलिए सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव के दर्शन से मन प्रसन्न होता है। इससे सकारात्मक रहने और अच्छे काम करने की प्रेरणा मिलती है।
सूर्य पूजा से शरीर में स्फूर्ति भी आती है। उगते हुए सूर्य की किरणें हमारी आंखों के लिए अच्छी होती है। ये हमारे शरीर के ऊर्जा चक्र को सक्रिय करने में भी मदद करती हैं। सूर्य को जल चढ़ाने से मन में अच्छे विचार आते हैं, जिससे प्रसन्नता महसूस होती है। इससे सोचने-समझने की शक्ति भी बढ़ती है। ये व्यक्ति की इच्छाशक्ति को मजबूत करने का भी काम करता है।
सूर्य राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर जानें प्रभाव (Surya Rashi Parivartan Effect 2025)
मेष राशि
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वरना पारिवारिक संबंध खराब होंगे। हालांकि धन स्थान में गोचर होने के कारण इनके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव, तनाव पैदा होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।