जयपुर जोधपुर के ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार आपने अपने आसपास ऐसे कई लोगों को देखा होगा, जो अपना कुछ खास ख्याल नहीं रखते लेकिन फिर भी स्वस्थ होकर काफी लम्बा जीवन जीते हैं।

शुक्र पर्वत को घेरकर गोलाई लिए जीवनरेखा (Shukra Parvat Surrounded Lifeline)
हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास के अनुसार हथेली में जीवन रेखा शुक्र पर्वत को घेरकर जितनी अधिक गोलाई लिए होती है व्यक्ति उतना ही जिंदादिल होता है। अगर यह रेखा कटी हुई न हो तब व्यक्ति में रोगों से लड़ने की अद्भुत क्षमता होती है, जिससे कम बीमार होते हैं।
चौड़ी जीवन रेखा पर गहरी नहींः जीवनशक्ति में कमी का संकेत (Wide Life Line Mean)
जीवन रेखा बहुत चौड़ी है लेकिन गहरी नहीं है तो यह जीवन के लिए अच्छा संकेत नहीं है। यह जीवन शक्ति में कमी का संकेत है, ऐसे व्यक्तियों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहता है। ऐसे व्यक्ति में साहस और उर्जा की भी कमी पाई जाती है।
जीवन रेखा गहरी पर दूसरी रेखाओं के मुकाबले पतली नहींः अच्छे स्वास्थ्य का संकेत
जीवन रेखा अन्य रेखाओं के मुकाबले बहुत पतली नहीं है और गहरी है तो यह अच्छे स्वास्थ्य और जीवनशक्ति का संकेत है। ऐसे व्यक्तिी काफी उर्जावान और साहसी होते हैं। ऐसी रेखा अगर शुक्र पर्वत को गोलाई लिपए घेरती है तो यह संकेत है कि् आपका जीवन सुखमय रहेगा और आप वैवाहिंक जीवन का भरपूर सुख प्राप्त करेंगे।
जीवन रेखा पर द्वीप मतलब गंभीर स्वास्थ्य समस्या
हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि जीवन रेखा पर द्वीप का निशान होना अच्छा नहीं माना जाता है। यह जीवन रेखा पर जहां होता है जीवन के उस भाग में व्यक्ति को गंभीर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जीवन रेखा पर द्वीप के बाद रेखा साफ तो समझिए आगे रहेंगे स्वस्थ
अगर द्वीप के बाद रेखा साफ और स्पष्ट हो तो इसका मतलब है आगे के जीवन में आप स्वस्थ रहेंगे। ये भी पढ़ेंः
दोनों हथेली में जीवन रेखा गोल और बिना कटी मतलब, चुनौतियों से लड़ने की क्षमता
दोनों हथेली में जीवन रेखा एक जैसी गोल और बिना कटी हुई है तो इसका मतलब है आपमें बचपन से ही भरपूर जीवन शक्ति है यानी आपमें रोग और चुनौतियों से लड़ने की गजब की क्षमता रहेगी।
दोनों हथेली में समान जीवन रेखा न होना मतलब अच्छा स्वास्थ्य नहीं
अगर दोनों हथेली में जीवन रेखा एक समान नहीं है एक में जीवन रेखा छोटी है तो यह जीवन और स्वास्थ्य के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
जीवन रेखा के कटी फटी होने का ये है मतलब
जीवन रेखा के कटी-फटी होने का मतलब यह होता है कि व्यक्ति के जीवन में संकट आते रहेंगे यानी उसकी सेहत पर खराब होगी। हमेशा मौसमी बीमारियां कष्ट देंगी।
जंजीर की तरह जीवन रेखा स्वास्थ्य के लिए बुरा
जीवन रेखा का जंजीर की तरह होना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे व्यक्तिे अपने स्वास्थ्य की वजह से जीवन में कई बार अवसरों का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं।
जीवन रेखा पर बिंदीनुमा गड्ढा, बीमार होने का संकेत
हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि जीवन रेखा पर कुछ लोगों की हथेली में बिंदीनुमा गड्डा होता है। यह बिंदी जितनी होगी, उतनी बार आपके बीमार होने का संकेत है।
जीवन रेखा पर बड़े गड्ढे, बड़ी बीमारी के संकेत
जीवन रेखा पर अगर गड्ढे बड़े हैं तो आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। हालांकि जीवनरेखा अगर दो टुकड़ों में बंटी है और इनके बीच अधिक अंतर नहीं है, तब बहुत गंभीर परेशानी नहीं आती है, लेकिहन दो खंडों के बीच अधिक अंतर कष्टकारी होता है।
जीवन रेखा दो भाग में बंटी है और शुक्र पर्वत की ओर रूख तो संकट
अगर जीवन रेखा दो भागों में बंटी हो और शुक्र पर्वत की ओर जा रही है तो यह जीवन के लिंए संकटकारी माना गया गया है।
जीवन रेखा के साथ गोलाई लिए अन्य रेखा मतलब हर दोष होगा दूर
जीवन रेखा के साथ गोलाई लिए एक अन्य रेखा भी चले तो यह जीवन के लि़ए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह जीवन रेखा पर मौजूद हर दोष को दूर करने का काम करती है।
हथेली में होती है जीवन रेखा
हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास के अनुसार हथेली में जीवन रेखा, तर्जनी और अंगूठे के बीच से शुरू होकर कलाई तक जाती है। जीवन रेखा, जिसे लाइफ लाइन भी कहते हैं, यह रेखा व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन के बारे में बताती है।साफ और गहरी रेखा अच्छी सेहत का संकेत है। इस रेखा पर त्रिभुज का निशान शुभ माना जाता है। अंगूठे के निचले हिस्से को घेरे हुए होती है। स्पष्ट और गहरी जीवन रेखा वाले लोग स्वस्थ और लंबा जीवन जीते हैं। इसके अलावा इस रेखा पर त्रिभुज बनना शुभ माना जाता है।