scriptPalmistry Reading, Jeevan Rekha: जीवन रेखा पर है क्रॉस का निशान तो कर लीजिए भविष्य की तैयारी, जानें 5 रहस्य | Palmistry Reading Jeevan rekha In hand Jivan Rekha Konsi Hoti Hai cross mark on lifeline then prepare for future 5 secrets Deep clear broken life line | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Palmistry Reading, Jeevan Rekha: जीवन रेखा पर है क्रॉस का निशान तो कर लीजिए भविष्य की तैयारी, जानें 5 रहस्य

Palmistry Reading Jeevan Rekha In Hand: हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार हथेली की जीवन रेखा से व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण संकेत मिलते हैं। यदि जीवन रेखा पर क्रॉस का निशान है तो इसका अर्थ जानिए। इसके साथ ही जीवन रेखा कटी होने से क्या होता है, जीवन रेखा के प्रकार, छोटी जीवन रेखा, हाथ में उम्र की लकीर क्या होती है समेत जानें 5 रहस्य (Jivan Rekha Konsi Hoti Hai)

भारतApr 19, 2025 / 07:34 am

Pravin Pandey

Palmistry Reading Jeevan rekha In hand

Palmistry Reading Jeevan rekha In hand: हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार हथेली में जीवन रेखा के 5 रहस्य

Jivan Rekha Konsi Hoti Hai: हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास के अनुसार हथेली में जीवन रेखा, तर्जनी और अंगूठे के बीच से शुरू होकर कलाई तक जाती है। जीवन रेखा, जिसे लाइफ लाइन भी कहते हैं, यह रेखा व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन के बारे में बताती है।

साफ और गहरी रेखा अच्छी सेहत का संकेत है। इस रेखा पर त्रिभुज का निशान शुभ माना जाता है। अंगूठे के निचले हिस्से को घेरे हुए होती है। स्पष्ट और गहरी जीवन रेखा वाले लोग स्वस्थ और लंबा जीवन जीते हैं। इसके अलावा इस रेखा पर त्रिभुज बनना शुभ माना जाता है। इसी के साथ जानते हैं जीवन रेखा पर क्रॉस मार्क (cross mark on lifeline) का क्या अर्थ है, जीवन रेखा कटी होने से क्या होता है, छोटी जीवन रेखा क्या होती है ..
Palmistry Reading Jeevan rekha In hand
Palmistry Reading Jeevan rekha In hand: जीवन रेखा का मतलब क्या है

जीवन रेखा का टूटा-फूटा होना (Broken Life Line)

हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि आपकी हथेली पर अगर जीवन रेखा टूटी-फूटी होती है, तो इसका मतलब यह है कि आपको लंबी उम्र जीने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। इसका अर्थ यह है कि आप जीवन में किसी न किसी रोग का शिकार हो सकते हैं। साथ ही आपकी तबियत बार-बार खराब होती रहती है।
ये भी पढ़ेंः

jivan rekha ka matlab kya hai : हथेली में छुपा होता है आपकी उम्र का राज, लाइफ लाइन देती है स्वास्थ्य और उम्र के ये 12 संकेत

गहरी और स्पष्ट जीवन रेखा (Jeevan Rekha In hand Deep clear life line)

हस्त रेखा विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि हथेली की रेखाएं अगर गहरी और स्पष्ट होती हैं, तो यह इस बात का इशारा है कि आपकी उम्र बहुत ही लंबी होगी और आप बहुत ही स्वस्थ जीवन जिएंगे। हथेली में इस तरह की रेखाएं होने से व्यक्ति बहुत ही खुशहाल जीवन जीता है और बहुत कम बीमार पड़ता है।
Palmistry Reading Jeevan rekha In hand Jivan Rekha Konsi Hoti Hai
Palmistry Reading Jeevan rekha In hand Jivan Rekha Konsi Hoti Hai: जीवन रेखा कौन सी होती है

दो भागों में बंटी जीवन रेखा (Divided Jeevan Rekha)

हस्त रेखा विशेषज्ञ डा. अनीष व्यास ने बताया कि किसी व्यक्ति की जीवन रेखा दो भागों में बंटी हो, तो इसका मतलब है कि उसकी मृत्यु अपने पैतृक घर से बहुत दूर होकर होगी। यह संकेत कलाई के पास जीवन रेखा के अंतिम हिस्से में दो भागों में बंटने से मिलता है। ऐसे लोग अपनी जीवन के अंतिम समय में घर से दूर होते हैं।
ये भी पढ़ेंः हथेली में बने 5 राजयोग धनवान बनने के देते हैं संकेत, ये लोग भविष्य में पाते हैं धन और ऐश्वर्य

जीवन रेखा के साथ कई रेखाएं जुड़ीं

हस्त रेखा विशेषज्ञ डा. अनीष व्यास ने बताया कि हथेली पर अगर जीवन रेखा के शुरुआत में बहुत-सी रेखाएं हों, तो इसका अर्थ यह होता है कि व्यक्ति बहुत ही संघर्ष करने वाला है और उसके जीवन में स्थिरता की कमी रहेगी। ऐसा व्यक्ति को कई दुघर्टनाओं का सामना भी करना पड़ता है।
Palmistry Reading Jeevan rekha In hand

जीवन रेखा के आखिरी में क्रॉस का निशान (cross mark on lifeline)

हस्त रेखा विशेषज्ञ डा. अनीष व्यास ने बताया कि जिस व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा के आखिरी में क्रॉस या गुणा का निशान बना होता है, ये भी इस बात का संकेत है कि अपने जीवन के अंतिम समय में उस व्यक्ति को बहुत-सी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Palmistry Reading, Jeevan Rekha: जीवन रेखा पर है क्रॉस का निशान तो कर लीजिए भविष्य की तैयारी, जानें 5 रहस्य

ट्रेंडिंग वीडियो