मूलांक 1 वालों का स्वभाव
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 के लोग जन्मजात लीडर होते हैं। ये लोग आत्मनिर्भर, निर्णायक, साहसी, विचारों में अडिग और महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि कभी-कभी इनमें ईगो और गुस्सा बढ़ जाता है, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है।
प्यार और रिश्तों पर कैसा होता है रवैया
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 का ग्रह सूर्य है। इस मूलांक के लोग प्यार में ईमानदार और समर्पित होते हैं। लेकिन इनका स्वभाव डोमिनेटिंग होता है। ये पार्टनर से भी समर्पण और वफादारी चाहते हैं। लेकिन कभी-कभी इनकी जिद और अहंकार रिश्ते में दूरी का कारण बन सकता है। ऐसे में इनका रिश्ता ऐसे लोगों के साथ सफल होता है, जिनमें धैर्य, समझदारी और सहनशीलता हो। आइये जानते हैं किन मूलांक वालों में ये गुण होते हैं, जिनसे मूलांक 1 वालों की अच्छी जोड़ी बनती है ..मूलांक 2 के लोग भावुक, सौम्य और संतुलित
मूलांक 2 का ग्रह चंद्रमा है यानी बर्थ डेट 2, 11, 20, 29 है। इनका स्वभाव भावुक, संवेदनशील और सौम्य होता है। मूलांक 1 वाले सूर्य की तरह तेजस्वी होते हैं, ऐसे व्यक्ति के जीवन में संतुलन के लिए पार्टनर ऐसा होना चाहिए, जो चंद्रमा जैसा शांत हो। ऐसे में एक-दूसरे के पूरक बनते हैं। ऐसे में मूलांक 1 और मूलांक 2 का संबंध परिपक्व और संतुलित होता है। इनका रिश्ता प्यार भरा, समझदारी भरा और इमोशनल सपोर्ट वाला होता है।
मूलांक 3 के नैतिकता वाले लोग
मूलांक 3 वालों का ग्रह गुरु होता है यानी बर्थ डेट 3, 12, 21 और 30 है। बृहस्पति के प्रभाव से मूलांक 3 वाले ज्ञानी, व्यवस्थित और नैतिकता वाले होते हैं। मूलांक 1 की आत्मनिर्भरता और मूलांक 3 की स्थिरता साथ आने पर रिश्ता बेहद सफल होता है। दोनों ही एक-दूसरे की सोच और जीवन के प्रति दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं। ऐसे में मूलांक 1 वालों का मूलांक 3 से रिश्ता मजबूत बनता है और ये उन्नति में पूरक बनते हैं। आत्मविश्वास और मार्गदर्शन से भरी साझेदारी, सम्मानजनक रिश्ता लकी साबित होता है।
मूलांक 5 वाले अपनी बुद्धिमत्ता से रिश्ता करते हैं मजबूत
मूलांक 5 वालों का ग्रह बुध है यानी जिनकी बर्थ डेट 5, 14, 23 है। ये चतुर, बातूनी और स्वीकार्य बनते हैं। जब मूलांक 1 की नेतृत्व क्षमता, मूलांक 5 की कम्युनिकेशन स्किल्स साथ आती है तो जोड़ी रोमांचक और प्रेरणादायी बनती है। दोनों साथ मिलकर अच्छा बिजनेस पार्टनर बन सकते हैं। इससे उन्नति होती है। नए विचारों की भरमार, दोस्ताना रिश्ता और व्यावसायिक सफलता दोनों मूलांक के विवाह के लिए बढ़िया आधार बनाते हैं।मूलांक 7 वालों से भी बनता है अच्छा रिश्ता
मूलांक 7 वाले गहरे चिंतनशील, आध्यात्मिक और रहस्यवादी स्वभाव के होते हैं यानी जिनकी बर्थ डेट 7, 16 और 25 है। मूलांक 1 के तेज और मूलांक 7 के गहराई वाले स्वभाव में अनोखा मेल होता है और ये एक दूसरे के पूरक होते हैं। ये बाहर से अलग दिखते हैं पर रिश्ता बनने पर आंतरिक मजबूती आती है। इनमें आत्मिक संबंध, आध्यात्मिक जुड़ाव और परिपक्वता से भरा प्यार पनपता है।
मूलांक 1 वालों का इनसे विवाह होगा लकी और सफल
ऐसे में मूलांक 1 का मूलांक 2, मूलांक 3, मूलांक 5 और मूलांक 7 से विवाह अनुकूल होता है और लकी साबित होता है।