scriptMilkipur By-Election 2025: सीएम योगी बोले- सपा सनातन और महाकुंभ विरोधी, देखिए अखिलेश के ट्वीट | Patrika News
अयोध्या

Milkipur By-Election 2025: सीएम योगी बोले- सपा सनातन और महाकुंभ विरोधी, देखिए अखिलेश के ट्वीट

Milkipur By-Election 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मिल्कीपुर में जनसभा संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा कहा कि सपा सनातन और महाकुंभ का विरोध करती है। महाकुंभ को देखकर उन्हें पीड़ा होती है।

अयोध्याFeb 02, 2025 / 07:24 pm

Mahendra Tiwari

Milkipur By-Election 2025

मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी

Milkipur By-Election 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच हो रहा है। समाजवादी पार्टी सनातन और महाकुंभ का विरोध करती है। जब से महाकुंभ शुरू हुआ है तब से अखिलेश का ट्वीट देखिए।
Milkipur By-Election 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मिल्कीपुर एक इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जैसा जन सैलाब यहां दिख रहा है। ऐसे अयोध्या में भी दिख रहा है। क्योंकि अयोध्या में विकास हो रहा है। लेकिन यह विकास समाजवादी पार्टी को पच नहीं रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया अयोध्या को बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ स्मरण करती है। मिल्कीपुर और अयोध्या के लोगों ने 2014 से पहले की भी अयोध्या को देखा है। और अब भी देख रहे हैं। जमीन आसमान का अंतर है।

अखिलेश के 2 महीने के ट्वीट को देखिए

मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन और महाकुंभ की विरोधी है। महाकुंभ में 33 करोड़ से ज्यादा लोग अब तक स्नान कर चुके हैं। पूरी दुनिया से लोग कुंभ को आ रहे हैं। जब भी सनातन का मान बढ़ता है। तो हर भारतीय का सीना चौड़ा होता है। लेकिन सपा नेताओं को दर्द होता है।
यह भी पढ़ें

CM yogi: सीएम योगी बोले-पार्वती अरगा को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान, जानिए क्यों कहा गोंडा के लिए आज बड़ा दिन

सपा को अयोध्या का विकास नहीं बल्कि मुईद खान याद आ रहा है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन विरोधी सपा को अयोध्या का विकास नहीं दिख रहा है। बल्कि उसे मुईद खान याद आ रहा है। जिसने बच्ची की निर्ममता से हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर चुनाव राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच है। कहा कि सपा प्रत्याशी भूमिया हैं। सपा का नारा था खाली प्लांट हमारा है। उन्होंने कहा कि कल से चुनाव प्रचार खत्म समाप्त हो जाएगा। मिल्कीपुर के विकास के लिए चंद्रभानु जरूरी है।

Hindi News / Ayodhya / Milkipur By-Election 2025: सीएम योगी बोले- सपा सनातन और महाकुंभ विरोधी, देखिए अखिलेश के ट्वीट

ट्रेंडिंग वीडियो