scriptअयोध्या में बाटी चोखा पार्टी के दौरान चली गोली, युवक घायल…लखनऊ रेफर | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या में बाटी चोखा पार्टी के दौरान चली गोली, युवक घायल…लखनऊ रेफर

अयोध्या में एक पार्टी के दौरान विवाद बढ़ने पर गोली चल गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

अयोध्याJul 07, 2025 / 01:39 pm

anoop shukla

Up news, Ayodhya news, crime

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

अयोध्या जिले के महराजगंज क्षेत्र के देवा सूर्यभानपुर के मजरे दुबे का पुरवा में बाटी चोखा पार्टी के दौरान हुई मामूली कहासुनी में विवाद हो गया। इसके बाद फायरिंग हो गई। जिसमें एक युवक को गोली लग गई है। पीड़ित युवक विवेक दुबे की स्थित को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।पुलिस के अनुसार पीड़ित विवेक दुबे के चेहरे पर गोली मारी है।पुलिस के अनुसार, सूरज दुबे ने विवेक दुबे को गोली मारी है।

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, गोली चली

गोलीकांड की वारदात के बाद SO राजेश सिंह ने बताया कि घटना रात साढ़े दस बजे के आसपास की है। इस दौरान दोनों पक्षों से शराब पी रखी है। सूरज दुबे ने अपने घर पर बाटी की पार्टी रखी थी, जहां विवेक नहीं गया, जबकि उसका भाई राहुल गया था।इसके बाद वहां पहुंचे विवेक दुबे ने अपने भाई राहुल से कहा कि यह अपराधी है। इसके यहां तुम खाना खाने क्यों आए हो। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हआ और सूरज दुबे ने विवेक दुबे को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार विवेक और सूरज दुबे एक साथ जेल में रह चुके हैं।पुलिस के अनुसार घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर सूरज दुबे का पकड़ लिया गया है।

Hindi News / Ayodhya / अयोध्या में बाटी चोखा पार्टी के दौरान चली गोली, युवक घायल…लखनऊ रेफर

ट्रेंडिंग वीडियो