Bahraich News:
बहराइच जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जरवल के अहमद शाह नगर रहने वाले इंतजार अहमद नगर पंचायत अध्यक्ष तस्लीम के पति हैं। इंतजार अहमद का अपराधिक इतिहास है। वह पुलिस विभाग में हिस्ट्रीशीटर की श्रेणी में दर्ज है। जरवल नगर पंचायत के 10 सभासदों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अध्यक्ष के पति पर गंभीर आरोप लगाया। डीएम और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देखकर कार्रवाई की मांग की। शिकायती पत्र में सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष के पति हिस्ट्रीशीटर होने के बाद भी नगर पंचायत पर अपना वर्चस्व बनाए रखते हैं। हम सभासदों पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाते हैं। इससे आहत होकर अध्यक्ष पति पूरे परिवार के साथ शाम छह बजे वाहन से घाघरा नदी के तट पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने परिवार समेत नदी में कूदने का फैसला किया। लेकिन कुछ देर बाद अध्यक्ष पति नदी में कूद गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। परिवार के लोग रोने चिल्लाने लगे। पुलिस की तत्परता से अध्यक्ष पति को बचा लिया गया। CHC पर 2 घंटे इलाज के बाद उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अध्यक्ष पति का कहना है कि उनके ऊपर फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं। उनकी पत्नी नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। उन्हें सभासद अपशब्द कहते हैं। उनके शिकायती पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उनसे पैसा भी लेते हैं। जिसका स्क्रीनशॉट उनके पास मौजूद है।
Gonda: मंडलायुक्त ने बैठाई जांच, 19 साल से होती रही अनियमितता हाथ पैर हाथ धरे बैठे रहे जिम्मेदार?
थानाध्यक्ष बोले- अध्यक्ष पति पर भ्रष्टाचार के आरोप है उसका सामना करना चाहिए
जरवल रोड थानाध्यक्ष बोले- जरवल रोड थाना अध्यक्ष ने मीडिया को दी गई जानकारी में कहा कि काफी संख्या में सभासद शिकायत करने अधिकारियों को गए। इसी से आहत होकर कदम उठाया है। लेकिन उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उसका सामना करना चाहिए। शिकायत की जांच होगी। जिसमें में सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।