एक सप्ताह के भीतर जमीन का सत्यापन कर प्रस्ताव भेजा जाएगा
इस योजना से 685 किसान प्रभावित हो रहे हैं। जिनकी कृषि भूमि पर सड़क बनेगी। अब तक 287 गाटा चिन्हित किए गए हैं। जिनका अधिग्रहण प्रस्तावित है। किसानों का सत्यापन कार्य प्रगति पर है। जिनकी भूमि अधिग्रहण में आ रही है। उनका सत्यापन कार्य एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग से भूमि अधिग्रहण अधिकारी को भेजा जाएगा। जो आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।गोंडा जाने वाले वाहनों को 20 KM दूरी हो जाएगी कम
मुआवजा राशि भी विभाग को प्राप्त हो गई है। जिससे प्रक्रिया पूरी होते ही किसानों को भुगतान हो सके। यह धनराशि भूमि अधिग्रहण अधिकारी के माध्यम से किसानों को दी जाएगी।महाराजा सुहेलदेव पर्यटन स्थल को लाभ मिलेगा। क्योंकि बाईपास स्मारक के पास से निकलेगा। लखनऊ से आने वाले पर्यटक सीधे सुहेलदेव स्मारक तक पहुंच सकेंगे। शहर में प्रवेश की आवश्यकता नहीं होगी। गोंडा की ओर जाने वाले वाहन भी 20 किलोमीटर का चक्कर लगाने से बच जाएंगे। इस हाईवे का सर्वाधिक लाभ बहराइच को मिलेगा। वर्तमान में जहां जलभराव और कृषि हो रही है। वहां भविष्य में शहर बस सकता है।