scriptधान बेचने के बाद भी किसानों के खाते में नहीं आया पैसा, कोई नहीं दे रहा सही जानकारी.. | money has not come into farmers' accounts, no one is giving correct | Patrika News
बालोद

धान बेचने के बाद भी किसानों के खाते में नहीं आया पैसा, कोई नहीं दे रहा सही जानकारी..

CG Dhan Kharidi: बालोद जिले में समर्थन मूल्य के तहत 17 से 31 जनवरी तक धान बेचने वाले किसानों का पैसा अब तक उनके खाते में नहीं आया है।

बालोदFeb 13, 2025 / 04:31 pm

Shradha Jaiswal

धान बेचने के बाद भी किसानों के खाते में नहीं आया पैसा, कोई नहीं दे रहा सही जानकारी..
CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में समर्थन मूल्य के तहत 17 से 31 जनवरी तक धान बेचने वाले किसानों का पैसा अब तक उनके खाते में नहीं आया है। इससे किसान परेशान हैं। किसानों ने इसकी शिकायत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक -2 की प्रत्याशी संध्या भारद्वाज से की है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बात की और दो दिन में पूरी डालने का आश्वासन दिया। वे अर्जुंदा सेवा सहकारी केंद्रीय बैंक में पहुंची थीं।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें

CG Dhan Kharidi: धान खरीदी बंद बताकर उपार्जन केंद्रों में नहीं काटा जा रहा टोकन, जबकि 31 जनवरी तक है अंतिम तिथि

CG Dhan Kharidi: कोई नहीं दे रहा सही जानकारी

CG Dhan Kharidi: कई किसानों ने बताया कि बोनस का पैसा खाते में आ गया है, लेेकिन मूल राशि अब तक नहीं आई है। किसान संबंधित विभाग से इसकी वजह जानने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है।

दो से तीन दिन में आएगा पैसा

इस संबंध में अर्जुंदा सेवा सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक डीके देशमुख ने भी बताया कि दो से तीन दिवस के अंदर किसानों के खतों में पैसा आ जाएगा। किसानों के खातों में पैसा नहीं आने की वजह पूछने पर कहा कि इस बारे में जानकारी नहीं है।

Hindi News / Balod / धान बेचने के बाद भी किसानों के खाते में नहीं आया पैसा, कोई नहीं दे रहा सही जानकारी..

ट्रेंडिंग वीडियो