scriptजरूरी सूचना : वाहनचालक और छात्रगण कृपया ध्यान दें | Important information: Drivers and students please pay attention | Patrika News
बारां

जरूरी सूचना : वाहनचालक और छात्रगण कृपया ध्यान दें

आज से होंगे ये दो बदलाव, नेशनल हाइवे पर कल से सफर करना होगा महंगा, स्कूलों का समय बदलेगा

बारांMar 31, 2025 / 12:51 pm

mukesh gour

आज से होंगे ये दो बदलाव, नेशनल हाइवे पर कल से सफर करना होगा महंगा, स्कूलों का समय बदलेगा

आज से होंगे ये दो बदलाव, नेशनल हाइवे पर कल से सफर करना होगा महंगा, स्कूलों का समय बदलेगा

होंगे ये दो बदलाव, नेशनल हाइवे पर कल से सफर करना होगा महंगा, स्कूलों का समय बदलेगा

मुंडियर. अब नेशनल हाइवे पर सफर महंगा हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से टोल टैक्स में बढ़ोतरी की जा रही है। यह 1 अप्रैल से शुरू होगी। वाहनों पर 5 रुपए से लेकर 25 रुपए तक की टोल टैक्स बढ़ोतरी की जाएगी। मुंडियर टोल प्लाजा मैनेजर बीपी ङ्क्षसह ने बताया कि 31 मार्च 2025 रात 12 बजे से टोल टैक्स की नई दर लागू हो जाएगी। टोल टैक्स क्षेत्र में आने वाले वाहन चालकों को पहले 330 रुपए का मासिक पास बनवाना पड़ता था। वह अब 350 रुपए का नई दरों के अनुसार हो गया है। साथ ही ङ्क्षसगल और डबल साइड टोल टैक्स में भी बढ़ोतरी की गई है। यह भी 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। हालांकि कुछ वाहन जैसे ट्रैक्टर ट्रॉली, तिपहिया वाहन, एम्बुलेंस को टोल टैक्स से मुक्त रखा गया है।
कल से बदलेगा स्कूलों का समय


अंता .
एक अप्रैल से राज्य के स्कूलों के समय में बदलाव होगा। एक पारी स्कूल सुबह 7.30 बजे से शुरू होंगे। जबकि छुट्टी दोपहर 1 बजे होगी। दो पारी स्कूलों का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा। प्रत्येक पारी 5.30 घंटे लगेगी। शिक्षक संघ रेस्टा के जिलाध्यक्ष गजराज ङ्क्षसह ने बताया कि शिविरा पंचांग के मुताबिक यह बदलाव एक अप्रैल से शुरू होगा। वर्तमान में एक पारी स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं। वहीं दो पारी स्कूलों का समय सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित है।

Hindi News / Baran / जरूरी सूचना : वाहनचालक और छात्रगण कृपया ध्यान दें

ट्रेंडिंग वीडियो