scriptकर्क में बुध का प्रवेश कराएगा झमाझम बरसात | Mars going into Leo and Mercury entering Cancer will bring heavy rains | Patrika News
बारां

कर्क में बुध का प्रवेश कराएगा झमाझम बरसात

बादलों का आनाजाना और धूप निकलने से उमस और गर्मी का जोर बढ़ गया। लोग दिनभर पसीने-पसीने होते रहे। शाम को चली हवाओं ने थोड़ा सुकून दिया।

बारांJun 19, 2025 / 12:13 am

mukesh gour

बादलों का आनाजाना और धूप निकलने से उमस और गर्मी का जोर बढ़ गया। लोग दिनभर पसीने-पसीने होते रहे। शाम को चली हवाओं ने थोड़ा सुकून दिया।

source patrika photo

जुलाई से पूर्ण सक्रिय हो जाएगा मानसून, मध्य भारत में झमाझम के आसार

बारां. आषाढ़ माह लगे चार दिन हो चुके हैं। प्री मानसून की गतिविधियां पिछले दो दिन से तेज हुई हैं। रविवार और सोमवार को जिले में कई जगह झमाझम हुई। इसके बाद मंगलवार को मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा। बादलों का आनाजाना और धूप निकलने से उमस और गर्मी का जोर बढ़ गया। लोग दिनभर पसीने-पसीने होते रहे। शाम को चली हवाओं ने थोड़ा सुकून दिया। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो आगामी सप्ताह में ग्रहों की बन रही युति और राशि परिवर्तन के बाद मानसून सक्रिय हो जाएगा। माघ, सावन तक झमाझम बारिश के योग भी बना रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला ने बताया कि जून की 21 एवं 22 तारीख से मानसून सक्रिय होने की सभावना प्रबल हो रही हैं। इन दोनों दिनों में वृष राशि का चंद्रमा रहेगा, मंगल का कर्क से ङ्क्षसह राशि में 21 को प्रवेश भी हो रहा है। इसी सप्ताह में दो दिन बाद 24 जून को बुध का कर्क राशि में प्रवेश होगा। मंगल, चंद्रमा और बुध मिलकर जो युति बना रहे हैं। वह अच्छी बारिश के संकेत दे रहे हैं। ये अच्छी बारिश के ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में राशि परिवर्तन मानसून को सक्रिय करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। इस महीने के अंत में 30 जून दिन को मघा नक्षत्र रहेगा, इस दौरान सपूर्ण मानसून सक्रिय हो जाएगा। मध्यभारत में ग्रहों की यह स्थिति अच्छे मानसून का संकेत दे रही है।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार 11 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह में भी ग्रहों की अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। जिससे इस बार का सावन झमाझम रहने की पूर्ण संभावना दिखाई दे रही है। इस महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन व नक्षत्रों की युति इसे प्रबलता प्रदान कर रही है। जानकारों का कहना है कि बीते वर्षों में यहां बारिश कम हुई है। अच्छी बारिश होना चाहिए
शहर समेत जिले भर में बुधवार को सुबह से ही बादलो की आवाजाही बनी रही। लेकिन बादल मामूली बूंदाबांदी के साथ ही बिना बरसे ही गुजर गए। जिले में शाम चार बजे तक अन्ता में महज 3 एमएम बरसात हुई है। वही मंगलवार रात्रि को बड$गांव क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक तेज बरसात हुई। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा।

Hindi News / Baran / कर्क में बुध का प्रवेश कराएगा झमाझम बरसात

ट्रेंडिंग वीडियो