scriptएक वर्ष से लापता बेटे को सामने देख माता-पिता के छलक पड़े आंसू | Patrika News
बस्सी

एक वर्ष से लापता बेटे को सामने देख माता-पिता के छलक पड़े आंसू

Bassi News: एक वर्ष से लापता बेटे को सामने देखकर माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। अपना घर आश्रम के प्रबंधक नरेश शर्मा ने बताया कि नितिन (18) उसके परिवार का इकलौता लड़का हैं। जिसको जुलाई 2023 में दौसा से रेस्क्यू करके अपना घर लाया गया। अपना घर में भर्ती के उपरान्त […]

बस्सीJun 25, 2024 / 04:08 pm

Santosh Trivedi

apna ghar ashram

अपना घर आश्रम से माता-पिता के साथ रवाना करते नितिन को

Bassi News: एक वर्ष से लापता बेटे को सामने देखकर माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। अपना घर आश्रम के प्रबंधक नरेश शर्मा ने बताया कि नितिन (18) उसके परिवार का इकलौता लड़का हैं। जिसको जुलाई 2023 में दौसा से रेस्क्यू करके अपना घर लाया गया।
अपना घर में भर्ती के उपरान्त उसकी चिकित्सा एवं सेवाओं का परिणाम रहा की वह तेजी से रिकवर भी होता गया। सोमवार को जब नितिन को लेने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से उसके माता पिता आए तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। भगवान ज्ञानदेव एवं गया बाई ने बेटे नितिन को स्वस्थ अवस्था में देखा तो काफ़ी खुश हुए।
यह भी पढ़ें

दरिंदों ने नाबालिग को रात भर रखा और बलात्कार किया, प्रेमी और युवती समेत 5 गिरफ्तार

भगवन ज्ञानदेव ने कहा कि जब वह अपने काम पर चले गए तो पीछे से नितिन घर से कहीं चला गया। जिसको काफ़ी ढूंढा लेकिन कहीं नहीं मिला।लेकिन जब अपना घर से फोन आया कि नितिन जयपुर में एवं स्वस्थ हैं तो बेहद प्रसन्नता हुई। कार्यालय प्रोसेस के साथ नितिन को उसके माता पिता के साथ घर के लिए पुनर्वासित किया गया।

Hindi News/ Bassi / एक वर्ष से लापता बेटे को सामने देख माता-पिता के छलक पड़े आंसू

ट्रेंडिंग वीडियो