scriptलोग क्या सोचेंगे पर अनोखे अंदाज से एंटेरटेनमेंट की डोज | What will people think but a dose of entertainment in Log Kya Sochenge | Patrika News
बस्सी

लोग क्या सोचेंगे पर अनोखे अंदाज से एंटेरटेनमेंट की डोज

‘लोग क्या सोचेंगे’ को मीम पेज के रूप में लॉन्च करने के बाद इस पर पोस्ट होने वाला कंटेंट लोगों को इतना पसंद आने लगा कि एंटरटेनमेंट के साथ बॉलीवुड की खबरें और डेली अपडेट्स भी अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

बस्सीJul 01, 2024 / 10:56 pm

Gaurav Mayank

जयपुर। एंटरटेनमेंट के ज़माने में आज लोग कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर हैं। नील शाह ने बताया कि आजकल दर्शकों को अलग तरह के क्रिएटिव कंटेंट की दरकार रहती है। उन्होंने बताया उनके इंस्टग्राम पेज “लोग क्या सोचेंगे” पर 5 मिलियन से भी अधिक फ़ॉलोअर्स हैं। जिन्हें उनकी क्रिएटिविटी के कारण पसंद किया जा रहा है।
वहीं कई हस्तियां और कंटेंट क्रिएटर भी उनके पेज के कंटेंट को पसंद करते हैं। पेज पर पोस्ट होने वाला कंटेंट लोगो को इतना पसंद आया कि लोगों ने इस तरह के क्रिएटिव कंटेंट की मांग की और पोस्ट हुए कंटेंट को वायरल किया। वर्ष 2016 में नील शाह ने ‘लोग क्या सोचेंगे’ को एक मीम पेज के रूप में लॉन्च किया था। कुछ समय बाद इस पेज पर पोस्ट होने वाला कंटेंट लोगों को इतना पसंद आने लगा कि इस पेज पर एंटरटेनमेंट के साथ बॉलीवुड की खबरें और डेली अपडेट्स भी उन्होंने अनोखे अंदाज में प्रस्तुत करना शुरू किए।
बॉलीवुड की ख़बरें, फिल्मी और डेली अपडेट्स

नील शाह ने फैंस के लिए ‘लोग क्या सोचेंगे’ पेज की वेबसाइट लॉन्च करने का फैसला लिया है। नील शाह कहते हैं कि “जो मीम पेज के रूप में शुरू किया गया था। वह अब न्यूज़ और एंटरटेनमेंट का जरिया बन गया है। अपनी एंटरटेनमेंट वेबसाइट के लॉन्च के साथ हमारा लक्ष्य दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाना है।
दर्शकों का मनोरंजन हमेशा से “लोग क्या सोचेंगे” की पहल रही है और वेबसाइट पर बॉलीवुड की ख़बरें, फिल्मी और डेली अपडेट्स लोगों को एक ही जगह पर उपलब्ध होंगे। साथ ही आने वाली नई फिल्में, वेब सीरीज और रियलिटी शो की जानकारी उनके रिव्यू और रेटिंग्स की जानकारी भी वेबसाइट पर मिलती है।

Hindi News/ Bassi / लोग क्या सोचेंगे पर अनोखे अंदाज से एंटेरटेनमेंट की डोज

ट्रेंडिंग वीडियो