Basti Road Accident:
बस्ती जिले के नगर कोतवाली गोटवा के पास नेशनल हाईवे- 28 के पास सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि अयोध्या से लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कार में गंभीर रूप से घायल हुए तीन यात्रियों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज हो रहा है।
Gonda: शादी होने के बाद भी प्रेमी नहीं मान रहा था फिर पति-पत्नी ने मिलकर कर दी हत्या, खुलासा हुआ तो पुलिस भी रह गई सन्न
कार और कंटेनर की भीषण टक्कर में पांच की मौत
कार के दरवाजों को तोड़कर 8 लोगों को कार से रेस्क्यू किया गया। इसमें से 5 लोगों मौत हो चुकी थी। 3 लोग गंभीर थे। उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते चलें कि कार अयोध्या से गोरखपुर की तरफ जा रही थी। उसी दौरान नगर थाना के गेटवा बाजार के पास कंटेनर जो बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार कंटेनर ने अचानक लेन बदल ली। इसकी वजह से कंटेनर और कार में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।