scriptMehndi Design For Hartalika Teej: हरतालिका तीज के दिन दिखना चाहती हैं खूबसूरत तो इन मेहंदी डिजाइनों से बढ़ाएं अपने हाथों की रौनक | beautiful Mehndi Design For Hartalika Teej 2025 to enhance your festive look | Patrika News
ब्यूटी टिप्स

Mehndi Design For Hartalika Teej: हरतालिका तीज के दिन दिखना चाहती हैं खूबसूरत तो इन मेहंदी डिजाइनों से बढ़ाएं अपने हाथों की रौनक

Mehndi Design For Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर अगर आप पारंपरिक लुक में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो ये मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हैं। ये डिजाइन साल 2025 स्टाइल के लेटेस्ट और ट्रेंडिंग ऑप्शन में है जो आपके हाथों में चार चांद लगा देंगी।

भारतJun 21, 2025 / 04:20 pm

Nisha Bharti

Mehndi Design For Hartalika Teej: हरतालिका तीज का त्योहार महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस साल 27 जुलाई 2025 को मनाया जायेगा। इस दिन सजना-संवरना, व्रत रखना और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करना परंपरा का हिस्सा है। खासकर विवाहित महिलाएं इस दिन अपने श्रृंगार में कोई कसर नहीं छोड़तीं। और जब बात हाथों की खूबसूरती की हो तो मेहंदी सबसे जरूरी चीज बन जाती है। अगर आप भी इस तीज पर कुछ नया और खास ट्राय करना चाहती हैं तो ये 6 मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हैं।

अरेबिक डिजाइन मेहंदी

Arabic Design Mehndi
Arabic Design Mehndi
अगर आप स्टाइलिश और कम समय में तैयार होने वाला डिजाइन चाहती हैं तो अरेबिक मेहंदी बेस्ट ऑप्शन है। इसमें फूल-पत्तियां और मोटे डिजाइन होते हैं, जो देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। इसकी खासियत यह है कि हाथों में ज्यादा भरी-भरी मेहंदी पसंद न करने वालों के लिए ये एकदम सही है।
यह भी पढ़ें: Side Effects Of Curd Face Pack: दही का फेस पैक किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए?

झालर मेहंदी डिजाइन

jhalar mehndi design
jhalar mehndi design
झालर वाली मेहंदी आजकल बहुत ट्रेंड में है। इसमें मेहंदी के पैटर्न इस तरह से बनाए जाते हैं जैसे हाथों पर सजावटी झालर लटक रही हो। अगर आप अपनी हथेली या कलाई के पास कुछ यूनिक और एथनिक दिखाना चाहती हैं तो ये डिजाइन जरूर ट्राय करें।

सिंपल मेहंदी डिजाइन

Simple Mehndi Design 2025
Simple Mehndi Design 2025
जिन महिलाओं को भारी भरकम मेहंदी पसंद नहीं होती, उनके लिए सिंपल मेहंदी डिजाइन एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें छोटी-छोटी बेलें, फूल और बिंदी जैसे डिजाइन बनाए जाते हैं। जो हाथों को सादगी के साथ सुंदरता देते हैं। इसे आप खुद भी घर पर आसानी से लगा सकती हैं।

बेल-बूटे मेहंदी डिजाइन

Bel-bute mehandi dijain
Bel-bute mehandi dijain
अगर आप पारंपरिक और शाही लुक चाहती हैं तो बेल-बूटे वाली मेहंदी एकदम सही रहेगी। इसमें बेलों के साथ छोटे-छोटे बूटे जोड़े जाते हैं, जिससे पूरा हाथ खूबसूरत दिखता है। यह डिजाइन खासकर उन महिलाओं को पसंद आता है जो फुल हैंड मेहंदी लगाना चाहती हैं।

राजस्थानी मेहंदी डिजाइन

Rajasthani Mehndi Design
Rajasthani Mehndi Design
राजस्थानी मेहंदी डिजाइन में बारीक कारीगरी और भारी भरकम पैटर्न होते हैं। इसमें दूल्हा-दुल्हन, हाथी-घोड़ा और पंखुड़ी जैसे पारंपरिक डिजाइनों का इस्तेमाल किया जाता है। ये डिजाइन देखने में भले ही थोड़े मुश्किल होता है, लेकिन जब लगते हैं तो चार चांद लग जाते हैं।

गोल टिक्की डिजाइन मेहंदी

Gol tikki design mehndi
Gol tikki design mehndi
गोल टिक्की मेहंदी हमेशा से क्लासिक रही है। इसमें हथेली के बीच गोल मेहंदी का डिजाइन होता है और उसके चारों ओर छोटे-छोटे पैटर्न बनाए जाते हैं। यह डिजाइन ना सिर्फ सुंदर दिखती है बल्कि हर उम्र की महिलाओं पर खूबसूरत भी दिखती है।

Hindi News / Lifestyle News / Beauty Tips / Mehndi Design For Hartalika Teej: हरतालिका तीज के दिन दिखना चाहती हैं खूबसूरत तो इन मेहंदी डिजाइनों से बढ़ाएं अपने हाथों की रौनक

ट्रेंडिंग वीडियो