scriptNight Skin Care Tips: गर्मी और उमस से स्किन हो गई है डैमेज तो रात में लगाएं ये 3 चीजें, सुबह मिलेगा नेचुरल ग्लो | Night Skin Care Tips for natural glow during summer heat and humidity | Patrika News
ब्यूटी टिप्स

Night Skin Care Tips: गर्मी और उमस से स्किन हो गई है डैमेज तो रात में लगाएं ये 3 चीजें, सुबह मिलेगा नेचुरल ग्लो

Night Skin Care Tips: गर्मी और उमस भरे मौसम में स्किन डल और बेजान हो ही जाती है। ऐसे में रात की स्किन केयर रूटीन में कुछ खास चीजें लगाने से स्किन को राहत मिलती है और सुबह नेचुरल ग्लो नजर आता है। यहां जानिए रात में कौन-सी 3 चीजें लगाने से आपकी स्किन फिर से साफ और सॉफ्ट दिख सकती हैं।

भारतJun 16, 2025 / 07:15 pm

Nisha Bharti

Night Skin Care Tips

Night Skin Care Tips प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Night Skin Care Tips: गर्मी और उमस का मौसम स्किन के लिए काफी परेशान करने वाला होता है। पसीना, धूल और चिपचिपाहट से चेहरा बेजान लगने लगता है। स्किन डल हो जाती है, रैशेज, दाने या पिग्मेंटेशन जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के आपकी त्वचा फिर से साफ और सॉफ्ट लगे तो रात की स्किन केयर में कुछ नेचुरल चीजें शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं, 3 ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में जो आपकी स्किन को ग्लो देने के साथ-साथ उसे रिपेयर भी करेंगे।

1. ग्रीन टी और शिया बटर

    ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यह गर्मी में स्किन को हुए नुकसान को ठीक करने में मदद करती है। वहीं शिया बटर एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो स्किन की ऊपरी परत को नरम बनाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले ग्रीन टी को उबालकर ठंडा कर लें।
    अब उसमें एक चम्मच शिया बटर मिलाएं और अच्छे से फेंट लें। रात को सोने से पहले चेहरे को साफ करके ये मिक्स लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और इसे पूरी रात के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर चेहरा धो लें। कुछ दिनों में आपको स्किन में फर्क नजर आने लगेगा।
    यह भी पढ़ें: Night Skin Care Tips: तेज धूप के कारण स्किन डल होने लगी हैं तो रात में सोने से पहले लगा लें ये 3 चीजें

    2. पुदीना और दही का मिक्स

      पुदीना यानी मिंट में मौजूद मेंथॉल स्किन को ठंडक देने का काम करता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है। यह मिक्स ऑयली और पसीने वाली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप थोड़े से पुदीने के पत्तों को पीस लें और उसमें दो चम्मच ताजा दही मिलाएं।
      इस मिक्स को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन की रेडनेस कम होगी और रैशेज से राहत मिलेगी।

      3. गुलाब जल और ग्लिसरीन

        गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करता है और ठंडक देता है। वहीं ग्लिसरीन स्किन की नमी को लॉक करता है और सॉफ्टनेस लाता है। यह कॉम्बो डल और रूखी स्किन को फिर से चमकदार बना सकता है। इसके लिए आप एक छोटी कटोरी में बराबर मात्रा में गुलाब जल और ग्लिसरीन लें। इसे अच्छे से मिक्स करके किसी कॉटन की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे पूरी रात लगा रहने दें। सुबह जगते ही ठन्डे पानी से मुंह धो लें।
        डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

        Hindi News / Lifestyle News / Beauty Tips / Night Skin Care Tips: गर्मी और उमस से स्किन हो गई है डैमेज तो रात में लगाएं ये 3 चीजें, सुबह मिलेगा नेचुरल ग्लो

        ट्रेंडिंग वीडियो