Raw Milk On Face In Morning: सुबह चेहरे पर कच्चा दूध लगाना फायदेमंद या नहीं? जानिए सही तरीका और समय
Raw Milk On Face In Morning: सुबह चेहरे पर कच्चा दूध लगाना स्किन के लिए कितना फायदेमंद है? क्या इससे चेहरे पर निखार आता है या कोई नुकसान भी हो सकता है? जानिए कच्चा दूध लगाने के फायदे, नुकसान, सही तरीका और सही समय।
Raw Milk On Face In Morning: चेहरे को साफ और अच्छा दिखाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें लगाते हैं। कुछ लोग बाजार के महंगे प्रोडक्ट लेते हैं तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। उन्हीं में से एक है- कच्चा दूध (Raw milk) लगाना। कई महिलाएं सुबह उठकर चेहरे पर कच्चा दूध लगाती हैं, ताकि त्वचा साफ और निखरी हुई लगे। लेकिन क्या वाकई सुबह कच्चा दूध लगाना सही है? इससे स्किन को फायदे होते हैं या नुकसान? और कैसे और कब इसे लगाना चाहिए? आइए जानते हैं इसका सही जवाब। (Raw milk on face benefits)
Raw milk on face benefits कच्चा दूध (Raw milk) एक नैचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। इसमें लैक्टिक एसिड, विटामिन A, D और E जैसे पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को पोषण देने और उसे निखारने में मदद करते हैं। यह डेड स्किन हटाता है, चेहरे की रंगत सुधारता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। पुराने समय से ही कच्चा दूध खूबसूरती बढ़ाने के घरेलू उपायों में शामिल रहा है। इसे लगाने से स्किन में नमी बनी रहती है और यह नैचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।
सुबह कच्चा दूध लगाने के फायदे
सुबह के समय चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से कई फायदे मिलते हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह चेहरे को दिनभर के लिए फ्रेश और एनर्जेटिक बनाता है। जब आप नींद से उठते हैं तो स्किन सुस्त और बेजान लगती है तो ऐसे में दूध लगाने से वो फिर से एक्टिव हो जाती है। यह स्किन को गहराई से साफ करता है, टैनिंग हटाता है और रंगत निखारता है। अगर आपकी त्वचा पर हल्के दाग-धब्बे या झाइयां हैं तो दूध उन्हें हल्का करने में भी मदद करता है। नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ सकता हैं।
सुबह कच्चा दूध लगाने के नुकसान
हर चीज के फायदे के साथ कुछ नुकसान भी हो सकते हैं और वही बात कच्चे दूध (Raw milk) पर भी लागू होती है। जिनकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली या सेंसिटिव होती है। उनके लिए कच्चा दूध जलन या पिंपल्स का कारण बन सकता है। कुछ लोगों को दूध से एलर्जी होती है, उन्हें तो चेहरे पर इसे लगाने से पूरी तरह बचना चाहिए।
इसके अलावा अगर दूध लंबे समय तक चेहरे पर लगा रहे या गर्मियों में ज्यादा देर तक रखा जाए तो स्किन में चिपचिपाहट या खुजली हो सकती है। इसलिएलगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करवा लें।
सुबह लगाने का सही समय और तरीका
सुबह चेहरा धोने के बाद जब स्किन साफ हो तभी कच्चा दूध लगाना सबसे अच्छा होता है। एक कॉटन बॉल में थोड़ा सा कच्चा दूध लें और चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक सूखने दें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। अगर चाहें तो इसमें हल्का सा बेसन या चुटकीभर हल्दी मिलाकर फेस पैक बना सकती हैं। इससे चेहरे की सफाई भी होती है और ग्लो भी आता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।