Nikay Chunav Result 2025: जीत के बाद रथ पर सवार होकर निकले प्रत्याशी
बेमेतरा जिला मुख्यालय में
नगरी निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी विजय सिन्हा 1030 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी सुमन गोस्वामी को हरा दिया। अपने जीते हुए पार्षदों के साथ कृषि उपज मंडी प्रांगण से बाहर निकले। जहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। रथ पर सवार होकर विजय रैली के रूप में शहर भ्रमण के लिए निकले हैं, जहां पर जगह-जगह पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बेमेतरा: भाजपा के 13 पार्षद व कांग्रेस के 7 पार्षद व एक निर्दलीय
- – बेमेतरा: बेमेतरा नगर पालिका परिषद से भाजपा के विजय सिन्हा लगभग 1100 मतों से विजय हुए। भाजपा के 13 पार्षद व कांग्रेस के 7 पार्षद व एक निर्दलीय विजय हुए हैं।
- – नगर पंचायत थानखमरिया भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी अनीता चंदन अग्रवाल ने 2304 जीत दर्ज कराई, बीजेपी के 11 पार्षद और कांग्रेस के चार पार्षद ने भी जीत दर्ज की।
- – दाढ़ी नगर पंचायत में भाजपा समर्थित अध्यक्ष भारती सूरज साहू 1126 मतों से जीते, भाजपा से समर्थित 11 पार्षद कांग्रेस के 03 पार्षद जीते 02 निर्दलीयों ने भी मारी बाजी।
- – नगर पंचायत नवागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी सिध्दांत चौहान विजयी , 287 मत से भाजपा को पछाड़ा, 12 पार्षद भाजपा 3 निर्दलीय पार्षद ने मारी बाजी, कांग्रेस का नहीं खुला खाता।
- – नगर पंचायत भिभौरी में भाजपा के प्रत्याशी संदीप परगनिया ने 600 मतों से विजय, 8 भाजपा के पार्षद ने अपनी जीत हासिल की. कांग्रेस के 4 पार्षदों ने कब्जा जमाया, 3 निर्दलीय पार्षद ने भी जीत हासिल की।
- – नगर पंचायत देवकर में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश सीहोर जीते ,भाजपा के 8 पार्षद और कांग्रेस के 6 और 1 निर्दलीय पार्षद जीती।
- – नगर पंचायत थानखम्हरिया भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी अनीता चंदन अग्रवाल ने 2304 मतों से जीती।
- – बीजेपी के 11 पार्षद और कांग्रेस के चार पार्षद ने भी किया जीत दर्ज।
10 नगर निगम के मेयर का फैसला
रायपुर नगर निगम, बिलासपुर नगर निगम, दुर्ग, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी, धमतरी, राजनांदगांव, जगदलपुर और रायगढ़ नगर निगम को नया मेयर मिलेगा।