यह भी पढ़ें:
दर्दनाक हादसा! बुजुर्ग को कार से ठोकने के बाद 7 किमी तक घसीटा, खून से सनी लाश, मंजर देख कांप गई रूह अमलेश्वर थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम खमरिया से यह सूचना मिली कि दो कुओं से बदबू आ रही है। कुओं में पानी भरा है। उसमें बोरियों में शव प्रतीत हो रहा है। टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों कुओं को चेक किया। दोनों में बोरियों में बंधे शव दिखे । टीम बुलाकर दोनों शव को कुएं से निकाला गया। एक कुए में करीब 35 वर्षीय
महिला का शव था तो दूसरे कुएं से करीब 12 वर्षीय बालक का शव मिला।
हत्या के बाद पत्थर बांधकर शव को कुएं में फेकने का संदेह पुलिस ने बताया कि महिला और बालक को साड़ी से बांधाकर बोरी में पत्थर भर दिया, ताकि शव उफन कर बाहर न आए। दोनों कुएं की दूरी 30 से 40 मीटर है। मौके पहुंचे फोरेंसिक टीम ने जांच की। घटना चार दिन पुरानी बताई जा रही है।
अमलेश्वर थाना के ग्राम खमरिया में दो अलग-अलग कुएं में शव मिले हैं। दोनों के हाथ पैर साड़ी बंधा हुआ है। शव के साथ में पत्थर भी बंधा मिला है। मामले में मर्ग कायम कर पहचान की जा रही है।
विजय अग्रवालएसएसपी