scriptWeather Update: फरवरी में ही टुटा गर्मी का रिकॉर्ड, 18 डिग्री के पार पहुंचा रात का पारा | Heat record broken in February itself, night temperature crossed 18 degrees | Patrika News
भिलाई

Weather Update: फरवरी में ही टुटा गर्मी का रिकॉर्ड, 18 डिग्री के पार पहुंचा रात का पारा

Weather Update: मौसम विभाग ने 5 फरवरी से न्यूनतम तापमान में और भी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। इस बीच 6 और 7 फरवरी को तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है।

भिलाईFeb 05, 2025 / 01:02 pm

Love Sonkar

Weather Update: फरवरी में ही टुटा गर्मी का रिकॉर्ड, 18 डिग्री के पार पहुंचा रात का पारा
Weather Update: फरवरी का महीना अक्सर ठंडकभरा रहता है, लेकिन इस साल फरवरी में गर्मी की शिद्दत एक दशक के रिकॉर्ड तोड़ रही है। मंगलवार को दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान औसत से 6.1 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 34.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिनभर मौसम साफ बना रहा और तेज धूप खिली। मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी महसूस हुई। उधर, रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.7 डिग्री की वृद्धि के बाद 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में इस साल गर्मी की शुरुआत मार्च के बजाए पीक ठंड के मौसम फरवरी से ही हो गई है।
यह भी पढ़ें: Weather Update: फरवरी के पहले हफ्ते में ही टूटा गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड, पारा 35 डिग्री पार

दिन का तापमान एक दशक में 32 से 34 डिग्री के बीच बना रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान दशक में कभी भी 12 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं पहुंचा। 2017 में फरवरी 22 और 23 को ही न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि दशक के घटते क्रम में न्यूनतम तापमान हमेशा 9 डिग्री के करीब रहा। अफगानिस्तान और ईरान पर फैले पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा की दिशा में बड़ा बदलाव हुआ।
इससे उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की दिशा बदल गई। मौसम विभाग ने 5 फरवरी से न्यूनतम तापमान में और भी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। इस बीच 6 और 7 फरवरी को तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है। ,हालांकि इससे रात का पारा बहुत अधिक प्रभावित नहीं होगा, जिससे तापमान 18 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है।

सात दिनों में ऐसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग ने वेदर फोरकास्ट जारी कर बताया है कि, 5 फरवरी बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब होगा, जबकि रात का पारा 19.2 डिगी तक पहुंच सकता है। इसके अलावा 6 से 9 दिसंबर के बीच दिन के तापमान में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। पारा 33 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा। जबकि न्यूनतम पारा 17 ये 19 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसके बाद 10 दिसंबर से रात का पारा 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट के आसार नहीं है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके असर से हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहे हैं। उत्तर से ठंडी हवाएं अब प्रदेश में नहीं पहुंच रही, जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है। एचपी चंद्रा, मौसम विशेषज्ञ, आईएमडी रायपुर फरवरी आखिरी तक रात का पारा 24 से 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक पहुंचना संभावित है।

दशक में कितनी सर्द रही फरवरी

साल अधिकतम न्यूनतम

2024 34.9 13.0

2023 35.8 9.2

2022 34.4 9.2

2021 36.6 10.0

2020 33.6 9.4

2019 35.6 9.0

2018 35.4 11.6
2017 35.0 12.0

2016 36.2 11.6

2015 35.4 9.5

Hindi News / Bhilai / Weather Update: फरवरी में ही टुटा गर्मी का रिकॉर्ड, 18 डिग्री के पार पहुंचा रात का पारा

ट्रेंडिंग वीडियो