scriptCG Rape Case: नाबालिग से बलात्कार कर किया गर्भवती फिर.. 9 साल बाद आरोपी गिरफ्तार | Minor raped and made pregnant, then... accused arrested after 9 years | Patrika News
भिलाई

CG Rape Case: नाबालिग से बलात्कार कर किया गर्भवती फिर.. 9 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

CG Rape Case: भिलाई जिले में 9 साल से फरार बलात्कार के आरोपी को खुर्सीपार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीरसा लोहार (30) पिता बुधना लोहार सुभाष मार्केट घासीदास नगर जामुल निवासी है।

भिलाईFeb 24, 2025 / 10:38 am

Shradha Jaiswal

CG Rape Case: नाबालिग से बलात्कार कर किया गर्भवती फिर.. 9 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में 9 साल से फरार बलात्कार के आरोपी को खुर्सीपार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीरसा लोहार (30) पिता बुधना लोहार सुभाष मार्केट घासीदास नगर जामुल निवासी है। 23 जुलाई 2016 को नाबालिग लड़की के पालक ने लिखित शिकायत कर पुलिस को बताया था कि आरोपी उसकी लड़की को भगाकर ले गया है।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें

CG Rape case: महिला से बलात्कार के बाद बना लिया था वीडियो, वायरल कर दूंगा कहकर 8 माह बाद दोबारा किया रेप

CG Rape Case: 9 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना की। आरोपी नाबालिग का बहला फुसला कर ओडिशा से ले गया था। उसके साथ लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबध बनाया। नाबालिग गर्भवती हो गई और एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चा होने पर आरोपी नाबालिग व बच्चे रायगढ़ में छोड़कर भाग गया। पुलिस की तलाश कर रही थी।
पुलिस को पता चला कि आरोपी 22 फरवरी 2025 को शासकीय अस्पताल दुर्ग में अपने मामा से मिलने के लिए आने वाला है। पुलिस सतर्क हो गई। आरोपी बीरसा अस्पताल पहुंच तो पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इसके बाद खुर्सीपार थाना में आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। निरीक्षक अंबरसिंह भारद्वाज ने बताया कि आरोपी पर धारा 366, 376, भादंवि के साथ ही 5,6 पास्को एक्ट जोड़ा गया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Hindi News / Bhilai / CG Rape Case: नाबालिग से बलात्कार कर किया गर्भवती फिर.. 9 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो