शेयर में नुकसान तो सोने-चांदी में मिला फायदा सर्राफा व्यापारियों के अनुसार पिछले पांच-छह माह से शेयर बाजार में काफी उतार-चढाव देखने को मिला। इससे देश में लगभग 90 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ। इसके चलते लोगों का विश्वास शेयर बाजार के बजाय सोने-चांदी में निवेश करने पर ज्यादा रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी एक बार फिर से भाव खाने लगे हैं। पिछले तीन माह यानी एक जनवरी 2025 की बात करे तो सोने की कीमत 78 हजार 900 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव थे। इसमें अब तक 14 हजार 150 रुपए का इजाफा हुआ। चांदी की कीमत भी 12 हजार 200 रुपए बढ़ी है। इसके पहले सोने और चांदी की कीमत ने दीपावली से पहले रिकॉर्ड बनाया और इसके बाद से कीमत बढ़ रही है। कीमत के लगातार बढ़ने के बाद भी बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है। शादियों का सीजन होने के कारण ग्राहक आ रहे हैं। ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवरत्न मल संचेती ने बताया कि सोने व चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आने वाले समय में और तेजी की संभावना है।
इस तरह बढ़े भाव तारीख सोना चांदी
- 1 अप्रेल 2024 71100 74900
- 1 जनवरी 2025 78950 88300
- 31 मार्च 2025 93100 100500
(सोना प्रति दस ग्राम व चांदी प्रति किलोग्राम के भाव)