scriptमर्डर केस में बरी होकर जेल से छूटकर आए शख्स की गोली मारकर हत्या.. | mp news person was shot dead due to 8 years old enmity | Patrika News
भिंड

मर्डर केस में बरी होकर जेल से छूटकर आए शख्स की गोली मारकर हत्या..

mp news: 8 साल पहले हुई हत्या की रंजिश में मर्डर, आरोपियों में महिलाएं भी शामिल..।

भिंडMar 02, 2025 / 08:22 pm

Shailendra Sharma

bhind
mp news: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव के जीसकपुरा में हत्या के आरोप में बरी होकर आए एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने गोली मारने के बाद उसका सिर पत्थर से कुचल दिया। हत्याकांड के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजन की सूचना पर मेहगांव सहित चार थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंचा और मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। हत्या की वजह 8 साल पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
साल 2016 में जीसकपुरा में मनमोहन सिंह नरवरिया की जुआ के विवाद पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या का आरोप गांव के रविंद्र सिंह नरवरिया, अतरसिंह, मुकेश सिंह, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र उर्फ जीतू और विश्वनाथ सरपंच पर था। पुलिस ने आरोपियां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। छह साल जेल में रहने के बाद न्यायालय ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया था। जेल से छूटने के बाद यह लोग बाहर रहे रहे थे, लेकिन चार महीने पूर्व ही पुलिस की मदद से सभी परिवार गांव पहुंच गए थे। गांव में दोबारा लौटने पर मनमोहन के परिवार वालों का खून खोल गया।

यह भी पढ़ें

पूर्व विधायक के बेटे ने की खुदकुशी की कोशिश, सुसाइड नोट में लिखा- ‘शादी मत करना..’



शनिवार रात को रविंद्र नरवरिया फसल रखवाली के लिए जा रहा था। जैसे ही रविंद्र बटेश्वरी जाटव के घर के पास पहुंचा, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर कर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली रविन्द्र के सीने में लगी । गोली मारने के बाद आरोपियों ने पत्थर मारकर रविंद्र का पूरा चेहरा कुचल दिया। पुलिस ने रविंद्र के भाई देवेंद्र की रिपोर्ट पर अशोक नरवरिया, सुरेश नरवरिया, जगदंबा नरवरिया, जितेंद्र नरवरिया, रामेंद्र, सूर्यभान, योगेश नरवरिया, उमा पत्नी सुरेश और चमेली पत्नी महेश नरवरिया पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

Hindi News / Bhind / मर्डर केस में बरी होकर जेल से छूटकर आए शख्स की गोली मारकर हत्या..

ट्रेंडिंग वीडियो