ये भी पढें
– मजबूर होकर पति-पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, होने लगी ताबड़तोड़ कार्रवाई कड़ी निगरानी में नवजात
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार प्रसूता का नाम ज्योति है, वह भोपाल की रहने वाली है। उनकी यह पहली गर्भावस्था थी। डॉक्टर को जब सोनोग्राफी के दौरान गर्भ में चार बच्चों की जानकारी मिली, तब से ही महिला को लगातार मॉनिटर किया जा रहा था। महिला के साथ बच्चों की भी सतत निगरानी की गई। चारों नवजातों का वजन 800 ग्राम से 1 किलो के बीच है, जो सामान्य से काफी कम माना जाता है। फिलहाल सभी बच्चों को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और उन्हें वॉर्मर पर रखा गया है।
दो लड़का दो लड़की
बता दें कि महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें दो मेल और दो फीमेल चाइल्ड है। ये बच्चे कड़ी सुरक्षा के बीच आईसीयू में रखे गए है। गर्भावस्था के सातवें महीने में ऑपरेशन के जरिए बच्चों की डिलीवरी समय से पहले कराई गई।