scriptकांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 11 प्रदेशों में बदले प्रभारी, हरीश चौधरी को एमपी की कमान | Big reshuffle in Congress, in charge changed in 11 states, Harish Chaudhary command of MP | Patrika News
भोपाल

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 11 प्रदेशों में बदले प्रभारी, हरीश चौधरी को एमपी की कमान

कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया। 11 राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। करीब छह पदाधिकारियों की छुट्टी भी कर दी गई है। मध्यप्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह की जगह अब हरीश चौधरी(Harish Chaudhary) को कमान दी गई है।

भोपालFeb 15, 2025 / 11:16 am

Avantika Pandey

Congress Organization News

Congress Organization News

Congress Organization News : कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया। 11 राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। करीब छह पदाधिकारियों की छुट्टी भी कर दी गई है। मध्यप्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह की जगह अब हरीश चौधरी(Harish Chaudhary) को कमान दी गई है। चौधरी राजस्थान के वरिष्ठ नेता एवं विधायक हैं। जितेंद्र सिंह राजस्थान से थे।
ये भी पढें – GIS में पहली बार प्रवासी मप्र समिट, 30 देशों के 550 से ज्यादा एनआरआइ होंगे शामिल

प्रदर्शन निराशाजनक

जितेन्द्र सिंह के प्रभारी रहने के दौरान प्रदेश कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। इससे पहले 29 में से एक सीट कांग्रेस के पास थी। गुटबाजी, नेताओं की नाराजगी के चलते हाईकमान ने सिंह से मप्र की जिम्मेदारी वापस ले ली। हालांकि सिंह के पास अब भी असम का प्रभार है।
ये भी पढें – कूनो में चीतों के कुनबे में होगा इजाफा, दक्षिण अफ्रीका से आएंगे 10 चीते

राज्य प्रभारी(Congress Organization News)

बिहार कृष्णा अलावरु
हरियाणा बीके हरिप्रसाद

तेलंगाना मीनाक्षी नटराजन

हिमाचल प्रदेश,चंडीगढ़ रजनी पाटिल

झारखंड के. राजू

ओडिशा अजय कुमार लल्लू
तमिलनाडु गिरीश

त्रिपुरा, मणिपुर, सिक्किम और नगालैंड सप्तगिरि शंकर

प्रभारी पद से मुक्त

राजीव शुक्ला, मोहन प्रकाश, देवेंद्र यादव, अजय कुमार, दीपक बाबरिया औरभारत सिंह सोलंकी।

Hindi News / Bhopal / कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 11 प्रदेशों में बदले प्रभारी, हरीश चौधरी को एमपी की कमान

ट्रेंडिंग वीडियो